Breaking News

अखिलेश यादव ने पत्नी सहित देखी यह फिल्म, तारीफ मे बोले ये शब्द..?

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पत्नी सहित फिल्म देखी। उनहोने फ़िल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई व शुभकामनाएँ दीं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से आज अमेरिका में आस्कर पुरस्कार प्राप्त फिल्म ‘‘पीरियडः एंड आफ सेंटेंस‘‘ के कलाकारों सुश्री सुमन एवं कु0 स्नेहा ने भेंट की। कोठी खेड़ा गांव हापुड़ की इन युवतियों ने जिस फिल्म में काम किया।

फिल्म की कहानी उनके गांव में पैड मशीन की स्थापना के इर्द-गिर्द घूमती है। महिलाओं के लिए सैनिटरी नैपकिन के उपयोग पर इसमें बल दिया गया है। इस मौके पर पर ‘‘शार्ट डाक्युमेन्ट्री फिल्म‘‘ भी प्रदशित की गई।

फिल्म देखने के बाद, अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे देश-प्रदेश का सौभाग्य है कि ‘Period. End of Sentence’ फ़िल्म को विश्व प्रतिष्ठित ऑस्कर सम्मान मिला है। समाज को बदलना सबसे कठिन कार्य होता है। आज हमें गर्व है कि सपा कार्यालय में समाजवादियों को फ़िल्म देखने का मौक़ा मिला। फ़िल्म से जुड़े सभी लोगों को बधाई व शुभकामनाएँ।

अखिलेश यादव ने कहा कि आधी आबादी के साथ अन्याय सभ्य समाज को शर्मसार करता है। भाजपा सच का सामना करने का साहस नहीं कर सकती है। प्रसूताओं तथा नवजात शिशुओं की उचित देखभाल करने में भी भाजपा सरकार असफल रही है। भारत में गरीबी, अशिक्षा, कुपोषण की सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं हैं। इससे आनेवाली पीढ़ी भी बुरीतरह प्रभावित होगी। पर भाजपा को इसकी परवाह नहीं है। समाज में महिलाओं की समता एवं भागीदारी के बिना देश का भविष्य अधूरा रहेगा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि समाजवादी आन्दोलन में महिलाओं को विशेष सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। डाॅ0 राममनोहर लोहिया नर-नारी समानता पर काफी बल देते थे। वे महिलाओं को पिछड़े वर्ग में शामिल करते थे और उनके लिए विशेष अवसर के पक्षधर थे।

एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए कई विशेष योजनाएं शुरू की गई थीं। भाजपा राज में महिलाएं रोज ही लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार की शिकार हो रही है। बच्चियों तक का उत्पीड़न हो रहा है। भारत की गरीबी और अशिक्षा का जवाब ढूंढ़ना है।

अखिलेश यादव आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पार्टी मुख्यालय के डाॅ0 लोहिया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एकत्र महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सांसद  डिम्पल यादव भी उपस्थित थीं।