Breaking News

विकास दुबे एनकाउंटर पर अखिलेश का आरोप, कार नहीं पलटी सरकार पलटने से बचाई

लखनऊ, आतंकी विकास दुबे के आज सुबह यूपी पुलिस द्वारा किये गये एनकाउंटर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है।
आतंकी विकास दुबे के एनकाउंटर के यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर पुलिस और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया है। अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में उस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने पर सवाल उठाए हैं, जिसमें विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर लाया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज़ खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी है। अखिलेश यादव के अनुसार अगर विकास दुबे जिंदा रहता तो सरकार के कई लोगों के राज सामने आ जाते, जिससे सरकार की किरकिरी होती।

इसीलिये अखिलेश यादव ने इससे पहले कहा था कि सरकार यह साफ करे कि विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया है या उसने आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने इस सवाल के साथ ही मांग की है कि विकास दुबे की सीडीआर (कॉल डीटेल रेकॉर्ड) सार्वजनिक की जाए। जिससे सारी स्थिति स्वत: साफ हो जाये।