Breaking News

अमर सिंह के मायावती को लेकर बिगड़े बोल, गठबंधन के सवाल पर बोले ये शब्द

फिरोजाबाद, राज्यसभा सदस्य अमरसिहं के बसपा अध्यक्ष मायावती को लेकर बोल बिगड़ गये। सपा-बसपा गठबंधन को लेकर उन्होने अनर्गल टिप्पणी की है। अमरसिहं एक कार्यक्रम में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

सपा-बसपा के गंठबंधन के सवाल पर अमर सिंह शब्दों की मर्यादा भूल गये। उन्होंने सपा-बसपा के गंठबंधन की सम्भावनाओं के सवाल पर कहा कि यदि मायावती अपना चीर हरण व शील हरण भूल जाती है तो भले ही गठबंधन की सम्भावना हो सकती है।

अमरसिहं ने कहा कि समाजवादी पार्टी का वर्तमान में सरगम बिगड़ा हुआ है और शिवपाल सिंह यादव सपा की रीढ़ की हड्डी थे।अमरसिहं ने कहा कि सरगम के लिए सुर समन्वय जरूरी है लेकिन सपा के तो सुर ही बिगड़े हुए हैं। सपा पूरी तरह से तितर वितर हो चुकी है। उन्होेंने कहा कि शिवपाल ने सपा को सींचा था। इसलिये वह सपा की रीढ़ की हड्डी थे। उन्होंने कहा कि शिवपाल ने मुलायम सिंह यादव के साथ समाजवादी पार्टी में अपना जीवन समर्पित कर दिया।

अन्य दलों के लोग भी अब मंदिर में आस्था व्यक्त करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा एवं आरएसएस ने लोगों को मंदिर जाने पर मजबूर कर दिया है। मंदिर इतना महत्वपूर्ण हो गया है कि अब जो लोग नास्तिक थे वह आस्तिक हो रहे है। अलीगढ विश्वविधालय के कश्मीरी छात्रों के बारे में पूछा गया सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भारत माता के प्रति अर्नगल टिप्पणी करने वालों के खिलाफ जो कानूनी कार्यवाही हो सकती है वह करनी चाहिये।