Breaking News

ये पूर्व क्रिकेटर बना बीसीसीआई का अध्यक्ष…..

मुंबई, पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के आधिकारिक रूप से अध्यक्ष नियुक्त कर दिये गये।

बीसीसीआई की मुंबई में हुई बैठक में गांगुली को आधिकारिक रूप से बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गांगुली भारतीय क्रिकेट बोर्ड के 65 वर्षाें के इतिहास में पहले पूर्व क्रिकेटर हैं जिन्हें इस संस्था के प्रमुख का पद सौंपा गया है।

इससे पूर्व पिछले 33 महीनों से सर्वाेच्च अदालत द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति बीसीसीआई का संचालन संभाल रही थी जिसका कार्यकाल भी पूर्व भारतीय कप्तान की नियुक्ति के साथ आज समाप्त हो गया।