चुने गये वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला फुटबॉलर
December 10, 2019
नयी दिल्ली, दिल्ली फुटबॉल अवॉर्ड्स नाइट में सोमवार को क्रमश: वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला फुटबॉलर चुना
गया।
आयुष अधिकारी और डालिमा छिब्बर को पहली दिल्ली फुटबॉल अवॉर्ड्स नाइट में सोमवार को क्रमश: वर्ष का सर्वश्रेष्ठ
पुरुष और महिला फुटबॉलर चुना गया।
आयुष ने 2018-19 के संतोष ट्राफी सत्र में दिल्ली के लिए सर्वाधिक छह गोल किए थे।
उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर का खिताब मिला जबकि राष्ट्रीय टीम की सदस्य और डिफेंडर डालिमा को सर्वश्रेष्ठ महिला
खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
फुटबॉल दिल्ली के अध्यक्ष शाजी प्रभाकरण और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के महासचिव कुशल दास ने
खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
Best Male and Female Footballer of the Year Selected 2019-12-10