Breaking News

त्योहार के सीजन में बड़ी खुशखबरी, लोगों पर नही पड़ेगी महंगाई की मार, RBI ने किया ये काम

नई दिल्ली, त्योहार के सीजन में बड़ी खुशखबरी है। घर, कार या फिर टीवी व फ्रिज खरीदना महंगा नहीं होगा। क्योंकि  ऐसे में त्योहारी सीजन में लोन महंगा नहीं होगा।

अगले दो महीनों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक  ने रेपो रेट की दर को स्थिर रखने का फैसला किया है। इससे अब रेपो रेट 6.50 ही रहेगा। लगातार दो बार बढ़ोतरी के बाद मौजूदा समय में रेपो रेट 6.50 फीसदी पर है। रिवर्स रेपो रेट 6.25 फीसदी पर कायम रहेगा। आरबीआई के ऐलान से पहले विश्लेषकों ने रेपो रेट में 0.25% बढ़ोतरी का अनुमान जताया था।

 रेपो रेट वह दर है जिस पर आरबीआई बैंकों को लोन देता है। इसमें इजाफा होने पर बैंक सभी तरह के लोन पर ब्याज दरें बढ़ा देते हैं। आरबीआई ने पिछली दो समीक्षा बैठकों के दौरान जून और अगस्त में रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी की थी। क्रूड महंगा होने और रुपए में गिरावट को देखते हुए ब्याज दरों में इजाफे के आसार थे।

आरबीआई ने पॉलिसी आउटलुक न्यूट्रल की बजाय कैलिब्रेटेड टाइटनिंग कर दिया है। यानी अगली बार ब्याज दरें बढ़ सकती हैं।आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष (2018-19) के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान 7.4% पर बरकरार रखा है। रिजर्व बैंक ने कहा कि 10 महीने के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा मौजूद है।