Breaking News

इस वीडियो के बाद आप  ने भाजपा को महिला विरोधी करार दिया

नयी दिल्ली,  आम आदमी पार्टी  ने भाजपा की निंदा करते हुए उसे महिला विरोधी करार दिया है। पार्टी का यह बयान एक वीडियो में दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक पार्टी नेता के पत्नी को थप्पड़ मारते हुए दिखने के बाद आया है।

जब इंसान के सिर पर निकल आया ‘सींग’, मामला देख डॉक्टर भी रह गए हैरान….

आप प्रवक्ता आतिशी ने इस घटना का उल्लेख किया जिसमें भाजपा के महरौली जिलाध्यक्ष आजाद सिंह एक वीडियो में पत्नी और दक्षिण दिल्ली की पूर्व महापौर को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं। यह घटना भाजपा के पार्टी कार्यालय में हुई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस की है जो भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र के गृह मंत्रालय के अधीन है। अब अगर भाजपा अपने कार्यालय में महिला की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती तो वे दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे?’’

यूपी का पहला रोप-वे इस जिले मे हुआ शुरू, अब नही चढ़नी पड़ेंगी सैकड़ों सीढ़ियां

आतिशी ने कहा कि सरिता चौधरी सशक्त महिला हैं और दिल्ली के लोगों द्वारा चुनी गई हैं। वह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिल्ली इकाई की भी अध्यक्ष हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में भाजपा की एकमात्र जिम्मेदारी कानून व्यवस्था की है और वह इसमें भी बुरी तरह नाकाम रही है। आज हमने देखा कि कैसे दिन दहाड़े कनॉट प्लेस में दंपति से लूटपाट हुई।

अब रेलवे फ्री में रिचार्ज करेगा, आपका मोबाइल नंबर

आप नेता ने कहा कि इस घटना से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम है और लोगों को इस महिला विरोधी पार्टी पर आश्रित नहीं होना चाहिए।

आप विधायक राखी बिरला ने कहा कि भाजपा को ऐसे लोगों को तुरंत पार्टी से बाहर निकालकर उदाहरण पेश करना चाहिए।

ये पीसीएस अफसर बनीं मिसेज इंडिया 2019….

केंद्रीय कर्मचारियों को लेकर सरकार कर सकती है ये बड़ा ऐलान

कुत्ते की मौत पर रक्षा मंत्री दुखी, पूरे सम्मान के साथ हुई विदाई

इन सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा वेतन और भत्ता…

लखनऊ में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए, उठाया गया ये बड़ा कदम

शिक्षक और स्टूडेंट्स को पीएम मोदी ने दी ये खास सलाह….