Breaking News

बीजेपी सरकार को सता रहा है हार का डर, इसलिये टाल रहें यह काम-अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को हार का डर सता रहा है, इसलिये वह यह काम टाल रही है।

लाखों कर्मचारियों की पेंशन के लिए वेतन से कटी रकम ‘गायब’, अटेवा ने बताया सबसे बड़ा घोटाला

अब सपा और बसपा की होगी संयुक्त बैठक,मिलकर करेंगे काम-अखिलेश यादव

कहा है कि लगता है गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में हारने के बाद अब कुछ लोगों को गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भी हार का डर सता रहा है। इसीलिए वें छात्र संघ चुनाव टाल रहे हैं। ये चुनाव से पहले ही हार मान लेने का संकेत है। छात्रों से उनका अधिकार छीनना अलोकतांत्रिक है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर मुख्यमंत्री जी का गृह जनपद है। गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में जिस प्रकार अराजकता फैली है, वह कानून व्यवस्था का उपहास है। पूरे प्रदेश में इसी प्रकार जंगलराज व्याप्त है।

शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को लेकर जारी की प्रवक्ताओं की पहली लिस्ट…

अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला,कहा चुनाव से पहले ही सरकार ने मानी हार…

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार छात्र-नौजवान विरोधी है। प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में छात्रहित के मुद्दे उठाने पर छात्रों-नौजवानों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, काशी विद्यापीठ, इलाहाबाद विश्वविद्यालय और लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों पर मुकदमें दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। नयी पीढ़ी के साथ भाजपा का यह रवैया शत्रुतापूर्ण है।

देश की जांच एजेंसियों को रुलाने वाला,मीडिया के सामने रोया

UPPSC ने निकाली Civil Judge की बंपर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन…

 अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने छात्रों-नौजवानों को गुमराह किया था। रोजगार की दिशा में सरकार शुतुरमुर्गी रवैया अपनाये हुये है। नियुक्ति की मांग करने पर नौजवानों को बेरहमी से पीटा जाता है। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार का आचरण युवा पीढ़ी के साथ घोर अन्याय है। पूरे प्रदेश में छात्रों-नौजवानों का जो आक्रोश पनप रहा है वह 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जरूर सबक सिखायेगा।

अखिलेश यादव नजर आये आज मजाकिया मूड में,देखिए क्या कहा….

अखिलेश यादव और उनकी मां साधना को लेकर ये क्या बोल गये अमर सिंह…

शिवपाल यादव को श्रीकृष्ण वाहिनी का मिला समर्थन, रणनीति का किया खुलासा

UPSSSC को लेकर योगी सरकार ने उठाया बड़ा कदम