Breaking News

भाजपा इतिहास की गलत व्याख्या कर रही- अखिलेश यादव 

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  ने  कहा है कि स्वार्थ  के  लिए  भाजपा इतिहास  की  गलत  व्याख्या  कर  रही है। बंटवारा करने  वाली  सभी ताकतों से  सावधान  रहने की  जरूरत है । यह काम  समाजवादी जोखिम उठाकर भी करेंगे। क्योंकि  यह  लोकतंत्र को बचाने  की  लड़ाई है।

योगी के मंत्री ने मायावती के बयान का किया समर्थन, कहा बीजेपी आरक्षण खत्म कर रही है….

महाराणा प्रताप की जयंती अखिलेश यादव ने दिया बड़ा संदेश……

 अखिलेश यादव ने कहा कि लगभग 500 वर्ष पूर्व हल्दी घाटी का युद्ध हिन्दू मुस्लिम की लड़ाई नहीं थी। यह राज्यों की परस्पर प्रतिस्पर्धा,  आधिपत्य के विस्तार तथा अपने स्वाभिमान की रक्षा का युद्ध था। इस लड़ाई  में जहां अकबर का सेनापति मान सिंह हिंदू था वही  महाराणा  प्रताप का सेनापति सरदार हाकिम खां मुस्लिम  था।

राहुल गांधी पर अटैक करने के चक्कर मे, प्रधानमंत्री मोदी ने खोल दी अपनी सरकार की पोल

यूपी में पीसीएस अफसरों के हुए बंपर तबादले, देखें पूरी लिस्ट..

अखिलेश यादव ने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती के इस आयोजन से भाजपा  में ज्यादा हलचल होगी। भाजपा जितना रोकेगी हम उतना ही  महापुरूषों का सम्मान करेंगे। महाराणा प्रताप आदर्श वीर पुरूष थे। वे स्वाभिमान की लड़ाई लड़े। महापुरूषों के समय के इस  सद्भाव की  आज समाज को बहुत जरूरत है। उन्होने कहा भाजपा सरकार ने उनकी जयंती पर अवकाश रद्द कर दिया है, समाजवादी सरकार बनने पर फिर अवकाश घोषित होगा। क्षत्रिय समाज को पहले भी सम्मान दिया है और भविष्य में भी दिया जाएगा।

नहीं रहे मुलायम सिंह यादव के बचपन के दोस्त…..

लालू यादव अपने बेटे की शादी मे होंगे शामिल, पांच दिन की मिली पैरोल

अखिलेश यादव ने कहा कि हम सब भारत देश के लोग हैं। देश को बनाने में हमारे पूर्वजों का भारी योगदान  रहा है। हम देश तोड़ने और समाज को बांटने वाली ताकतों में टकराने की ताकत रखते हैं। राजनीति झूठे  दावों और भ्रष्टाचार ने बिगाड़ दिया है। इसमें किसान, गरीब, अल्पसंख्यक महिलाऐं और  नौजवान सब  हाशिये  पर डाले जा रहे। हमें इनके हितों की लड़ाई को अंतिम परिणति तक पहुंचाना होगा।

AMU विवाद पर धर्मेंद्र यादव ने दिया ये बयान…

57 संगठन मोदी सरकार के खिलाफ चलाएंगे, ‘पोल खोल-हल्ला बोल’ अभियान

       अखिलेश यादव ने कहा कि भारत की धरती पर सर्वाधिक महापुरूषों ने जन्म लिया। उनके आचरण को  अपनाने की जरूरत है। हम चाहते हैं कि देश महान बने। हमारे पूर्वजों ने इस देश के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण  योगदान किया है। हमें इस बारे में सोचना होगा  कि जो देश हमसे बाद में आजाद हुए वे कैसे आगे बढ़ गए हैं ?  सिंगापुर 1965 में आजाद हुआ, आज वह कहां है ?  चीन ने अपना जैसा  दबदबा बनाया है उसकी तुलना नहीं। अमेरिका से तो खैर हम बहुत पीछे हैं। ब्रिटेन ने हम पर लम्बे समय तक राज्य किया। इसलिये हमे विकास का  रास्ता चुनना होगा।

 SC-STअत्याचार निवारण अधिनियम क्या है ? आर्थिक सहायता का भी है प्राविधान..

 शिवपाल यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला-पिछड़ों व अनुसूचित जाति के लोगों संग हो रहा भेदभाव

         अखिलेश यादव ने कहा  कि  देश में राजनीतिक स्थितियां बदल रही हैं। समाजवादी इतिहास को जोड़ने  की नज़र से देखते हैं  जबकि भाजपा  समाज को तोड़ने की राजनीति करती है। हम संविधान और लोकतंत्र,  समाजवाद तथा सेक्यूलरिज्म के लिए प्रतिबद्ध हैं। अखिलेश यादव आज  समाजवादी पार्टी  मुख्यालय, लखनऊ  में आयोजित महाराणा प्रताप जयंती समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में  सम्बोधित कर रहे थे।

यूपी चुनाव में बीजेपी ने उतारा उम्मीदवार, SINGH IS KING पर जताया विश्वास

सैफई मे श्रीकृष्ण की सबसे बड़ी मूर्ति का वीडियो ट्वीट कर, अखिलेश यादव ने दिया ये सामाजिक संदेश

कर्नाटक- ओपिनियन पोल मे इस पार्टी को लगा बड़ा झटका, जानिये कौन है जनता की पहली पसंद ?

लोकसभा  टिकट के लिये सपा-बसपा बनी पहली पसंद, बीजेपी नेता भी दौड़ मे शामिल

जिन्ना मुद्दे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, युवाओं से की ये अहम अपील..

योगी सरकार के लिए अखिलेश यादव के इस रिकॉर्ड को तोड़ना मुश्किल….

मायावती की बेखौफ टिप्पणी- बीजेपी बेहद ‘भयभीत’, यह होना स्वाभाविक है, होने दीजिए….

राज बब्बर का बड़ा एेलान , जो प्रत्याशी भाजपा को हराएगा,उसको कांग्रेस का समर्थन

बसपा सुप्रीमो मायावती की बढ़ी मुश्किलें…….

मायावती ने सपा-बसपा गठबंधन को लेकर दिया ये अहम बयान….

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्रियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका……

कैराना लोकसभा उपचुनाव- तबस्सुम बेगम संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार, बीजेपी के लिये खतरा बढ़ा