Breaking News

भाजपा विधायक का महिलाओं पर विवादित बयान, कहा-लड़कियां ब्वॉय फ्रैंड बनाना बंद करें…तो…

नई दिल्ली, एक बार फिर भाजपा विधायक का विवादित बयान सामने आया है। अबकी बार लड़कियों और लड़कों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया गया है। कहा गया है कि लड़कियों पर अत्याचार होने का कारण वह स्वयं हैं, क्योंकि वह ब्वॉय फ्रैंड बनाती हैं।

 उर्दू सम्पादकों का सम्मेलन – खबरों में विश्लेषण को पत्रकारिता के लिए बताया खतरनाक

राधा यादव – झुग्गी झोपड़ी से टीम इंडिया तक का सफर

नियुक्तियों में आरक्षण को लेकर अखिलेश यादव ने लगाया बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप

मध्यप्रदेश की गुना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पन्‍नालाल शाक्‍य ने यह कह कर एक बार फिर विवाद पैदा कर दिया है कि ‘‘यदि लड़कियां ब्वॉय फ्रैंड बनाना बंद कर दें, तो उन पर अत्याचार नहीं होगें।’’ गुना शासकीय महाविद्यालय में राज्य सरकार द्वारा छात्रों को स्मार्ट फोन वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को कल शाम संबोधित करते हुए शाक्य ने कहा, ‘‘लड़कियां ब्वॉय फ्रैंड क्यों बनाती हैं? उन्हें ब्वॉय फ्रैंड नहीं बनाना चाहिए। अगर वह यह करना बंद कर दे तो उन पर अत्याचार नहीं होंगे।’’

अखिलेश यादव का बीजेपी पर वार, बताया हराना किसी भी जगहा से कैसे आसान

अखिलेश यादव ने बनाई प्रचार की नई रणनीति….

सपा विधायक ने खोला राज- बीजेपी ने क्रॉस वोटिंग के लिए दिया था, इतने करोड़ का आफर…

पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहने की नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि लड़कों को भी गर्ल फ्रैंड नहीं बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक टीवी चैनल ने मुझसे हाल ही में सवाल किया था कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। उसके विषय में आप क्या कहना चाहोगे। इस पर मैंने उसको जो जवाब दिया था, वही आपको बताया है। इसके अलावा, शाक्य ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह विदेशी परंपरा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे भारतीय दर्शन में महिला का बहुत सम्मान होता है और महिला दिवस हम एक वर्ष में चार बार मनाते हैं। चार बार उनकी पूजा करते हैं।’’

टीम इंडिया का ये तेज गेंदबाज कार दुर्घटना में घायल……

जानिये, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मीडिया से सीधे बात करने मे क्यों लगता है डर ? 

 प्रसिद्ध आलोचक वीरेंद्र यादव पर केंद्रित होगा, इस साहित्यिक पत्रिका का विशेषांक

इससे पहले पिछले साल दिसंबर में वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के अनुष्का शर्मा के साथ इटली में शादी करने को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। शाक्य ने कहा था कि विराट ने पैसा भारत में कमाया, लेकिन विवाह संस्कार करवाने के लिए उन्हें हिन्दुस्तान में कहीं जगह नहीं मिली। हिन्दुस्तान इतना अछूत है। भारत की भूमि की विराट लिए कोई मान नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि वह राष्ट्रभक्त नहीं हैं।

 जानिये, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मीडिया से सीधे बात करने मे क्यों लगता है डर ? 

 इस मुख्यमंत्री ने भी बढ़ाया दोस्ती का हाथ, कहा- मायावती और अखिलेश के हैं साथ 

 क्या बीजेपी अब डूबता हुआ जहाज ?, एक माह मे इस दूसरी पार्टी ने भी छोड़ा साथ