Breaking News

यूपी मे इन लोकसभा सीटों पर बीजेपी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को देगी नई चुनौती

 लखनऊ, यूपी मे आगामी लोकसभा चुनाव मे बीजेपी अपने ज्यादातर प्रत्याशी बदलने के मूड मे है।  यूपी की 80 मे से 09 सीटों पर बीजेपी हारे हुये प्रत्याशियों को बदल सकती है।

जानिए नदियों की कहानी ,अखिलेश यादव की जुबानी….

गैंग रेप मामले मे एक और सत्ताधारी विधायक घिरा, शिवपाल यादव से पीड़ित युवती ने मांगी मदद

‘‘हम पिछड़े हैं अब बिछड़ेंगे नहीं, बिछड़ने के कारण ही पिछड़ गए “

 यूपी मे  2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी की आंधी के समय भी सात लोकसभा सीटें भाजपा के हाथ से फिसल गई थीं। जिसमे पांच सपा ने और दो कांग्रेस ने जीती। वहीं उपचुनाव में , यूपी विधानसभा मे फतेह हासिल करने के बावजूद गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट भी सपा ने छीन ली।  इसतरह से यूपी की ये नौ सीटें बीजेपी की आंख की किरकिरी बनी हुयी है । 2014 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली और अमेठी कांग्रेस ने जीती। वहीं समाजवादी पार्टी ने कन्नौज, मैनपुरी, आजमगढ़, बदायूं और फीरोजाबाद सीटें जीतीं।

दोबारा महासचिव बनते ही सीताराम येचुरी का बीजेपी पर वार,कांग्रेस से चुनावी तालमेल का रास्ता खुला 

आईआईटी के पूर्व छात्रों ने छोड़ी नौकरियां, बनाई नई राजनैतिक पार्टी

जानिए क्यों पीएम मोदी पर भड़के डॉक्टर…

 रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के अजय अग्रवाल को तीन लाख 52 हजार 717 मतों से पराजित किया। सोनिया को हराने के लिये भाजपा बड़ा प्लान बना रही है। रायबरेली में अमित शाह ने कांग्रेस विधान परिषद दल नेता दिनेश प्रताप सिंह और उनके भाई जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह समेत कई प्रमुख लोगों को भाजपा में शामिल कराकर नये समीकरण बनायें हैं।जबकि अमेठी लोकसभा पर राहुल गांधी के खिलाफ दोबारा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लाया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव के लिये मायावती-अखिलेश ने बनाया मास्टर प्लान, कांग्रेस के लिये तय की ये भूमिका ?

कांग्रेस ने किया बड़ा खुलासा, बताया मोदी का अब तब का सबसे बड़ा झूठ

पीएम मोदी के मंत्री ने रेप पर दिया ये विवादित बयान

 इस बार सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज से  चुनाव लड़ने का एलान किया है। पिछली बार उनकी पत्नी डिंपल यादव ने भाजपा के सुब्रत पाठक को करीब 20 हजार मतों से हराया था। इस बार भाजपा कन्नौज से अखिलेश यादव को टक्कर देने के लिये प्रत्याशी बदल सकती है।2014 में आजमगढ़ सीट पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को भाजपा के रमाकांत यादव ने कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन उनकी सीएम योगी से नाराजगी के चलते अब भाजपा  यहां किसी और पर भी दांव आजमा सकती है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी को दी बड़ी चुनौती, कहा याद रखें न्यूटन का तीसरा नियम….

जो काम नहीं कर पाई योगी सरकार, वो कर दिया अखिलेश यादव ने ……

अखिलेश यादव और तेजस्वी करेंगे कांग्रेस की इस तरह मदद

 मैनपुरी में भी मुलायम सिंह  2014 का लोकसभा चुनाव जीते थे और तब उनके मुकाबिल भाजपा के शत्रुघ्न सिंह चौहान थे। मैनपुरी से मुलायम के इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव में सपा के तेज प्रताप यादव के मुकाबले भाजपा से प्रेम सिंह शाक्य उतरे लेकिन, कोई खास करिश्मा नहीं दिखा सके। अबकी बार प्रेम सिंह शाक्य के स्थान पर कोई और आ सकता है।

POCSO एक्‍ट में बड़ा बदलाव, 12 साल तक की बच्चियों से रेप पर होगी ये सजा

बीजेपी को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने छोड़ी पार्टी, जल्द हो सकती है बड़ी टूट

अखिलेश यादव ने एक ट्वीट से साधे कई निशाने, लोगों का भी मिला जबर्दस्त रिस्पांस

 फीरोजाबाद में सपा के चामक्य प्रो0 रामगोपाल यादव के पुत्र अक्षय यादव ने भाजपा के एसपी सिंह बघेल को चुनाव हराया था। 2017 के विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद बघेल राज्य सरकार में मंत्री बन गये हैं। अब नये प्रत्याशी की खोज जारी है। बदायूं में सपा के धर्मेद्र यादव से भाजपा के वागीश पाठक हार गये थे। अब इन क्षेत्रों में भाजपा नये सिरे से गोटियां बिछा रही है। यही नही, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से रिक्त हुई गोरखपुर और फूलपुर सीट पर उपचुनाव में सपा ने बाजी मार ली। इन दोनों सीटों को वापस लाने के लिये भी भाजपा की तलाश जारी है।

बच्चों के साथ बढ़ते अपराध पर हेमा मालिनी ने दिया कुछ