Breaking News

बीजेपी के केंद्रीय मंत्री मिले बॉलीवुड के टाइगर से….

मुम्बई , केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भाजपा के ‘ संपर्क फोर समर्थन ’ अभियान के तहत आज यहां बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता एवं मशहूर पटकथा लेखक सलीम खान से भेंट की। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने सलीम खान को मोदी सरकार की पिछली चार साल की उपलब्धियों का बखान करने वाली पुस्तिकाएं भेंट की।

गडकरी भेंट के दौरान बांद्रा में गैलेक्सी खान अपार्टमेंट में करीब आधे घंटे रुके। उनके साथ मुम्बई से वरिष्ठ भाजपा नेता राज पुरोहित भी थे।
केंद्रीय मंत्री ने इस मुलाकात के बाद ट्वीट किया , ‘‘ मैं संपर्क फोर समर्थन अभियान के तहत सलीम खान और सलमान खान से मिला। मैंने मोदी सरकार की पिछले चार साल की उपलब्धियों और पहलों के बारे में उनके साथ चर्चा की। ’’

सलीम खान और सलमान खान ने इस ट्वीट पर कोई टिप्पणी तो नहीं की लेकिन दोनों ने उसे पसंद किया। मोदी सकार के चार साल पूरे होने पर पिछले महीने ‘संपर्क फोर समर्थन ’ अभियान शुरु किया था।  दो दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इसके तहत अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उद्योगपति रतन टाटा से भेंट की थी।