Breaking News

रेस्तरां में रविवार की रात हुए विस्फोट में, 40 से अधिक लोग घायल

नई दिल्ली, एक रेस्तरां में रविवार की रात हुए विस्फोट में 40 से अधिक लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना उत्तरी जापान की है।

जापान के उत्तरी मुख्य होक्काइदो द्वीप के राजधानी शहर साप्पोरो में यह विस्फोट हुआ। विस्फोट के कारण आसपास स्थित अपार्टमेंट की इमारतें और मकान तक हिल गये।

पुलिस ने बताया कि 42 लोग घायल हुए है जिनमें से अधिकतर मामूली रूप से घायल हैं। हालांकि एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज निकटवर्ती अस्पतालों में किया जा रहा है।

साप्पोरो के तोयोहिरा जिले में दो मंजिला रेस्तरां में हुए विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है।पुलिस ने हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

जापानी सरकारी प्रसारक एनएचके की टेलीविजन फुटेज में रेस्तरां को आग की लपटों में घिरा दिखाया गया है।