Breaking News

28 फरवरी से 01 मार्च तक ‘बुन्देलखंड साहित्य महोत्सव-2020’ का आयोजन

झांसी,  उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड का हृदय और रानी लक्ष्मीबाई की कर्म भूमि  झांसी अब अपनी पहचान को नया विस्तार देने जा रही है। झांसी मे 28 फरवरी से 01 मार्च तक ‘बुन्देलखंड साहित्य महोत्सव-2020’ का आयोजन किया जा रहा है।

 आयोजन के संयोजक डाॅ. पुनीत बिसारिया ने  बताया कि इस आयोजन के पीछे का उदेश्य बुन्देलखंड की संस्कृति को विस्तार देना और आमजनमानस में इसके प्रति उदासीनता को दूर करना है। साहित्य पर केंद्रित इस महोत्सव में अन्य विधाओं को भी समय देने का प्रयास किया गया है। बुन्देली साहित्य के विशेष संदर्भ में भाषा, इतिहास, ललित कला, सिनेमा, स्त्री विमर्श, सोशल मीडिया, वेब मीडिया आदि विषयों पर परिचर्चा आयोजित की जायेगी। इसमें झांसी और अन्य क्षेत्र के नामचीन साहित्यकारों से संवाद करने के साथ ही उनसे मिलने का मौका मिलेगा। कई बेस्ट सेलर लेखकों ने आने की सहमति प्रदान की है।

आयोजन समिति की वरिष्ठ सदस्य और महोत्सव में होने वाली प्रतियोगिताओं की संयोजक डाॅ. नीति शास्त्री ने बुन्देलखंड की कला, संस्कृति, इतिहास, नाटक, संगीत, व्यंजन, खेल आदि को प्रोत्साहित और स्थापित करने हेतु यह अनूठी पहल है। इस अवसर पर बुन्देलखण्ड को जानो, मेंहदी, रंगोली, बुन्देली संस्कृति पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, बुन्देली परिधान आधारित बेबी शो तथा वधु सज्जा के साथ ही पहली बार महिलाओं के लिये रस्सी कुद जैसी अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।

आयोजन की सांस्कृतिक समन्वयक डाॅ. रेखा लगरखा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शास्त्रीय कथक नृत्य, बरेदी लोकनृत्य, राई लोकनृत्य, फोक ऑरकेस्ट्रा, कछियाई लोकगीत और लोकनृत्य, हरदौल नाटक, ढिमरयाई, गोटे, स्वांग टेसु मामुलिया की प्रस्तुतियां की जाएंगी। आयोजन सचिव चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया की क्राफ्ट मेला ग्राउंड में कई विभागों, कंपनियों एवं हस्तशिल्पियों के स्टाल, फुड कोर्ट, मिक हाउस, जम्पिंग जैक, लैदर वर्क आदि के अनेक स्टाल भी लगाये जांयेगे। बुन्देलखंड के किसानों के लिये किसान गोष्ठी के साथ ही समकालीन साहित्य, कला, संस्कृति एवं मीडिया: चुनौतियां एवं संभावनाएं विषय पर सेमिनार का आयोजन भी किया जायेगा।

इस अवसर पर डाॅ. धन्नुलाल गौतम, वरिष्ठ साहित्यकार मुकुंद मेहरोत्रा, सर्वेश दीक्षित, सी.पी, तिवारी, योगीता यादव, प्रो प्रतीक अग्रवाल, डाॅ. डी.के. भट्ट, डाॅ कौशल त्रिपाठी, इं राजकुमार सिंह, राम कुटार, अतुल दीक्षित, श्रीहरि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।