Breaking News

समाचार

सिलेंडर विस्फोट होने से 3 की मौत, 4 घायल

चेन्नई , तमिलनाडु के तिरुवन्नमलाई जिले के अरनी शहर में एलपीजी सिलेंडर के विस्फोट के कारण दीवार ढहने से दो महिलाओं और एक किशोर (आठ वर्ष) की मौत हो गयी तथा चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। इस बीच मुख्यमंत्री ई के पलानीस्वामी ने इस घटना पर गहरा …

Read More »

वाराणसी में इतने और कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या हुई 17,870

वाराणसी,  उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार को 42 और लोगों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले उनकी संख्या बढ़कर 17,870 हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से आज प्राप्त जांच रिपोर्ट में 42 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही …

Read More »

खुशखबरी,सोने-चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट

इंदौर, सप्ताहांत सोना तथा चांदी में ग्राहकी सुस्ती के बीच हाजिर भाव गिरावट लिए रहे। बीते सप्ताह में सोना 1254 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा चांदी 1949 रुपये टूटकर बिकी। कारोबार की शुरुआत में सोमवार को सोना 53625 रुपये पर खुलने के बाद कारोबार के अंतिम दिन 52371 रुपये प्रति …

Read More »

विवादित कब्रिस्तान मे शव दफनाने को रोकने दौड़ी पुलिस

इटावा,  उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के जसवंतनगर इलाके में एक विवादित कब्रिस्तान में मासूम बच्ची के शव को दफनाने से रोकने के लिये चार थानो की पुलिस दौड़ पड़ी। विवादित कब्रिस्तान पर हो रहे दफीने को रोकने के लिए इटावा जिले के वैदपुरा,सिविल लाइन,जसवंतनगर और सैफई थाना पुलिस को …

Read More »

कोरोना ने छीनी गधा मेले की रौनक,एक लाख में बिका शाहरूख

चित्रकूट,उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में प्रकाश पर्व के अवसर पर हर साल लगने वाले चर्चित गधा मेला पर भी कोरोना महामारी का असर साफ तौर पर दिखायी दिया। पौराणिक नगरी में हर साल लगने वाले दीवाली मेले में जहां धर्म और आध्यात्म से जुडी गतिविधिओं का बोलबाला रहता है वहीं …

Read More »

अयोध्या आंदोलन से जुड़े रहे श्रीराम आर्य का निधन, जिले में शोक की लहर

सुलतानपुर, स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अयोध्या आंदोलन से जुड़े श्रीराम आर्य का निधन हो गया। वह करीब 78 वर्ष के थे। परिजनों के अनुसार राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री आलोक कुमार आर्य के पिता श्रीराम आर्य किड्नी व दिल की बीमारी से पीड़ित थे …

Read More »

 स्कूल-कॉलेजों में लंच और रिटायरमेंट पार्टियों पर लगी रोक

शिमला,  कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में लंच फेयरवेल और रिटायरमेंट पार्टियों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने जिला अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को इस सम्बंध में निर्देश जारी किये हैं। शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार …

Read More »

सुशील मोदी की जगह तारकिशोर प्रसाद को दी गई ये जिम्मेदारी

पटना कटिहार से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक तारकिशोर प्रसाद को श्री सुशील कुमार मोदी की जगह पार्टी विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर श्री तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधानमंडल दल का नेता …

Read More »

लाहौल-स्पीति में पर्यटन गतिविधियों पर लगी रोक,ये है वजह

शिमला,  हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना के मामले बढ़ने के मद्देनजर लाहौल-स्पीति में पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी है जिसके तहत स्पीति मुख्यालय काजा में होटल और होम स्टे अब 31 मार्च 2021 तक बंद रहेंगे। जिला उपायुक्त और व्यापार मंडल ने बैठक में यह फैसला लिया …

Read More »

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सरकारी आवास पर की आत्महत्या

बिलासपुर , छत्तीसगढ़ में मुंगेली की जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती कांता मार्टिन ने अपने सरकारी आवास पर बीती रात पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार आज सुबह जब देर तक जिला एवं सत्र न्यायधीश के बंगले का दरवाजा नहीं खुला तो सीजीएम …

Read More »