Breaking News

दिल का दौरा पड़ने से पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन शेषन का हुआ निधन

नई दिल्ली,  भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन शेषन का रविवार को  उनके आवास पर निधन हो गया।

वह 86 वर्ष के थे।

श्री शेषन का निधन रात करीब साढे नौ बजे दिल का दौरा पड़ने से हुआ।

पूर्व चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने ट्वीट करके श्री शेषन के निधन की जानकारी दी।

श्री कुरैशी ने कहा, “यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि श्री शेषन हमारे बीच नहीं रहे। उनका निधन कुछ देर पहले हो गया।

वह अपने उत्तराधिकारियों के लिए सच्चे आदर्श थे। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।”

पीएम मोदी ने पूर्व चुनाव आयुक्त के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि वह अभूतपूर्व नौकरशाह थे।

उन्होंने पूरी निष्ठा और परिश्रम के साथ देश की सेवा की। चुनाव सुधारों में उनके प्रयासों ने हमारे लोकतंत्र को और मजबूत किया।

उनके निधन की खबर सुनकर पीड़ा हुई, ओम शांति.

Narendra Modi

@narendramodi

Shri TN Seshan was an outstanding civil servant. He served India with utmost diligence and integrity. His efforts towards electoral reforms have made our democracy stronger and more participative. Pained by his demise. Om Shanti.

वर्ष 1955 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री शेषन 1990 से 1996 तक देश के मुख्य चुनाव आयुक्त थे।

इन्हें भारत की चुनाव व्यवस्था में सुधार लाने के लिए जाना जाता है।

देश की चुनाव प्रकिया को पारदर्शी बनाने में अहम योगदान के लिए श्री शेषन को प्रसिद्ध रेमन मैग्सेसे अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।

श्री शेषन ने वर्ष 1997 में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें के श्री आर नारायण के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।