Breaking News

मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रहे आईएएस पर, आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज

रायपुर , मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रहे आईएएस अफसर पर, आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज किया गया है।

छत्तीसगढ़ के आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरों (ईओडब्ल्यू) ने पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह एवं उनकी नृत्यागंना पत्नी यास्मिन सिंह पर आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में मामला दर्ज किया है।

ब्यूरों ने एक आरटीआई कार्यकर्ता की शिकायत की शुरूआती जांच में आरोपों को प्रथम दृष्टया सही मानते हुए आज यह मामला दर्ज किया। आरटीआई कार्यकर्ता उचित शर्मा ने राज्य शासन से श्री सिंह एवं उनकी पत्नी के खिलाफ शिकायत की थी,जिसे ब्यूरों को जांच के लिए भेजा गया था।

भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी अमन सिंह वर्ष 2010 तक राज्य शासन में प्रतिनियुक्ति पर थे,इसके बाद उन्होने प्रतिनियुक्ति आगे नही बढ़ने पर राजस्व सेवा से इस्तीफा दे दिया था।इसके बाद उनकी राज्य़ शासन में संविदा पर नियुक्ति की गई थी। उनकी पत्नी भी कई वर्षों पर राज्य शासन में संविदा पर पदस्थ रही थी। रमन सरकार में उन्हे सबसे ताकतवर अफसर समझा जाता था।