Breaking News

देश के चार राज्यों में कोरोना वायरस का कहर सबसे ज्यादा, ये है राज्यवार ताजा स्थिति ?

नयी दिल्ली , देश के चार राज्यों महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर सबसे ज्यादा है। इसमें से महाराष्ट्र और तमिलनाडु दोनों राज्यों में कुल संक्रमितों की संख्या 66,508 और कोराेना के संक्रमण से 1746 लोगों की मौत हो चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6977 नये मामले आये जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 1,38,845 पर पहुंच गयी है। देश में इस संक्रमण से कुल 4021 लोगों की मौत हुई है तथा 57,721 लोग स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………..संक्रमित….ठीक हुए….मौत

अंडमान-निकोबार……33………33………..0

आंध्र प्रदेश………..2823……1856……….56

अरुणाचल प्रदेश……….1…………1………..0

असम………………..378…….55…………4

बिहार………………..2587…..702………13

चंडीगढ़………………..238…..186………..3

छत्तीसगढ़………………252…….67………..0

दादर नगर हवेली……….02………0………..0

दिल्ली ……………..13418…6267……..261

गोवा ……………………66………19……….0

गुजरात ……………..14056…6412……..858

हरियाणा ………………1184……765………16

हिमाचल प्रदेश ………….203…….63………3

जम्मू कश्मीर………….1621………809…….21

झारखंड ………………..370……148………..4

कर्नाटक……………….2089…….654………42

केरल …………………..847…..521……….4

लद्दाख…………………….52………43……….0

मध्य प्रदेश ……………6665…..3408…….290

महाराष्ट्र …………….50231….14600……1635

मणिपुर……………………32………..4……….0

मेघालय …………………..14……….12………..1

मिजोरम …………………….1…………1……….0

ओडिशा ………………….1336…….550……..7

पुड्डुचेरी……………………..41…………12………0

पंजाब …………………..2060…….1898……..40

राजस्थान ……………….7028…….3848……163

सिक्किम……………………..1…………..0………1

तमिलनाडु ……………..16277…….8324…….111

तेलंगाना …………………1854………1090…….53

त्रिपुरा………………………191…………165………0

उत्तराखंड …………………..317…………58………3

उत्तर प्रदेश……………….6268………3538…….161

पश्चिम बंगाल…………….3667………..1339….272

राज्यों को पुन: सौंपे मामले…2642………..–……..–

कुल मामले………………138845……57721…4021