Breaking News

 दे दे प्यार दे फ़िल्म रिव्यू, प्यार के लिए उम्र मोहताज नही

नई दिल्ली, इश्क उम्र का मोहताज नहीं होता। यह किसी को किसी भी उम्र में हो सकता है और जरूरी नहीं है जिससे इश्क किया जाए वो उसका हमउम्र ही हो। कई वर्षों का अंतर भी दोनों के बीच हो सकता है। इस फलसफे पर कई फिल्म बन चुकी हैं। कई बार उम्र में बड़ी स्त्री होती है तो कभी पुरुष।

इस तारीख से नहीं मिलेगा पेट्रोल,जानिए क्यों….

कहते हैं प्यार के लिए उम्र मायने नहीं रखती है। उम्र के बंधन पर प्यार हावी रहता है। लेखक और डायरेक्‍टर लव रंजन अपने प्रोडक्‍शन में बनी फ‍िल्‍म ‘दे दे प्‍यार दे’ लेकर हाजिर हुए हैं। इस फ़िल्म में एज गैप वाली लव स्टोरी के अलावा, लिव इन, तलाक़ जैसे दूसरे मुद्दे पर भी बात की गयी है। अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत की फ़िल्म ‘दे दे प्यार दे’ एक ऐसे आदमी की कहानी है जो ख़ुद पचास साल का है और उसे छब्बीस साल की लड़की से प्यार हो जाता है।

यूपी में निकली हजारों पदों पर भर्तियां,जल्द करें आवेदन…

कहानी की बात करें तो फ़र्स्ट हाफ में कॉमेडी और लव का तड़का दिखेगा। क्योंकि कहानी आशीष (अजय देवगन) और आइसा (रकुल प्रीत सिंह)के आसपास घूमती है, लेकिन जैसे ही कहानी में अन्य किरदार जुडते हैं तो फिल्म थोड़ी रोचक होती है। इस कहानी में लव,रोमांस, इमोशन,फ़ैमिली वैल्यूज और कॉमेडी सभी कुछ है। कहानी शुरू होती है लंदन से। 50 साल के आशीष की मुलाकात 26 साल की आइशा से एक बेचलर पार्टी मे होती है। कई साल से अपने देश, अपने बीवी और परिवार से दूर रह रहे आशीष को जब आइशा मिलती है तो वह उसकी तरफ खिंचता चला जाता है। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगते है और उनकी मुलाकातें धीरे धीरे प्यार में बदल जाती हैं। अपने रिश्ते को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आशीष आइशा को अपनी फैमिली से मिलवाने हिमाचल के कुल्लू शहर ले आता है।

मात्र 850 रुपये में अपने दुश्मन के साथ कर सकतें है ये काम….

इत्तेफाक से जब वह अपने घर पहुंचता है, उसके अगले दिन आइशा की उम्र की आशीष की बेटी का रिश्ता घर आ जाता है। आशीष, आइशा को अपनी सेक्रेटरी के रूप में मिलवाता है। और जब दोनो की ये सच्चाई आशीष के घर वालों के सामने आती है तो ये रिश्ता टूट जाता है। आशीष यानी अजय देवगन के सामने मंजू यानी पत्नी, जिसे छोड़कर वह 15 साल से लंदन में था और एक तरफ आइशा थी जो सब कुछ छोड़कर आशीष के साथ शादी के लिए लंदन से कुल्लू चली आई थी। मुश्किल में फंसा आशीष कैसे अपनी बेटी की शादी कराता है, और आइशा और मंजू में से किसका होता है, ये जानने के लिए आपको जाना पड़ेगा फिल्म देखने।

खेसारी लाल यादव ने सपना चौधरी के साथ किया ये काम,वीडियो हुआ वायरल..

अजय देवगन, तब्बू, रकुल प्रीत सिंह जैसे सरीखे सितारों से सजी इस फ‍िल्‍म के साथ आकिव अली निर्देशन के क्षेत्र में आए हैं। आशीष मेहरा यानी अजय देवगन, मंजू यानी तबू, आयशा खुराना यानी रकुल प्रीत सिंह के प्रेम त्रिकोण को दर्शाने वाली यह फ‍िल्‍म कॉमेडी और रोमांस की तगड़ी डोज है।

रेलवे ने निकाली बंपर वैकेंसी,जल्द करें आवेदन…

संगीत: यह फ‍िल्‍म संगीत की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई। फ‍िल्‍म में छह गाने हैं, लेकिन एक भी गाना ऐसा नहीं जो दर्शकों की जुबां पर चढ़ा हो। संगीत अमाल मलिक, विपिन पटना, तनिश्‍क बागची, रोचक कोहली ने दिया है। फ़िल्म जब ख़त्म होने वाली होती है उससे पहले तब्बू का एक बेहतरीन डायलॉग है, जहाँ वो अपने और अपने पति से अलग होने की वजहों के बारे में बात करती हैं,वो सीन इस फ़िल्म का बेस्ट सीन है।

दुनिया के सबसे बड़े इस देश के नोट पर छपी है गणेश जी की फोटो

इसके अलावा जब तब्बू , रकुल से कहती है एक बार सोने से प्यार कम नही हो जाता अच्छा डायलॉग है। फ़िल्म में रकुल प्रीत बहुत खूबसूरत और फ़्रेश लगी हैं, जब जब वो स्क्रीन पर आती हैं आपको गुड फील करा जाती हैं। तब्बू का काम अच्छा था, जिमी शेरगिल और जावेद जाफ़री ने भी अपना काम बढ़िया किया। इस फ़िल्म में अजय देवगन की एक्टिंग कमाल की है इमोशनल रोल में उनकी आँखें बोलती है।फ़िल्म का फ़र्स्ट हाफ़ लंदन में फ़िल्माया गया है और सेकंड हाफ़ किसी ख़ूबसूरत पहाड़ी इलाक़े में, लोकेशंस देखकर दिल ख़ुश हो जाएगा। एक बार फ़िल्म देखी जा सकती है।

महिला खा रही थी ये जिंदा जीव, जैसे ही लिया मुंह में फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो

रिपोर्टर-आभा यादव

अपने चेहरे पर कॉकरोच रखकर तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं लोग,वजह जानकर रह जाएंगे हैरान..

बिना शादी के ही पिता बनने जा रहे हैं सलमान खान….

महिला ने अपने पास छिपा रखा था मगरमच्छ, ऐसे चला पता