Breaking News

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष की हुई मौत….

महोबा, उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कबरई क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में भारतीय किसानयूनियन (भाकियू) के जिलाध्यक्ष जगराम तिवारी की मृत्यु हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक जटाशंकर राव ने बुधवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तिवारी बाइक से जा रहे थे।

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बांदा चौराहे के निकट सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति से बातचीत करने लगे, उसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी,जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।उन्होंने बताया कि दुर्घटना के चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।