Breaking News

इन घरेलू चीजों से 5 मिनट में करें प्रेगनेंसी टेस्ट….

कई बार ऐसा होता है कि मासिक धर्म न आने पर भी महिलायें यह निश्चित नहीं कर पाती कि वे गर्भवती हैं या नहीं क्योंकि मासिक धर्म न आने के अन्य कई कारण भी हो सकते हैं जैसे तनाव, हार्मोंस में असंतुलन, उचित आहार न लेना आदि। तो यदि कोई स्त्री पूर्ण रूप से अपनी गर्भावस्था के बारे में निश्चित होना चाहती है तो उसे टेस्ट अवश्य करवाना चाहिए। गर्भावस्था के लिए कई प्रकार के टेस्ट उपलब्ध हैं जैसे यूरिन टेस्ट, ब्लड टेस्ट आदि जो यह बात निश्चित करने में सहायक होते हैं कि स्त्री गर्भवती है या नहीं।

टेस्ट: ये टेस्ट बहुत सटीक हैं तथा ब्लड में एचसीजी हार्मोन स्तर का पता लगाने में सहायक होते हैं, ताकि गर्भावस्था की पुष्टि हो सके। हालांकि कुछ ऐसे प्राकृतिक तरीके हैं जिससे आप घर पर ही पता लगा सकती हैं कि आप गर्भवती हैं अथवा नहीं। यदि आप इंतजार नहीं कर सकती तथा खुशखबरी जानने के लिए उत्सुक हैं तो आगे पढ़ें।

डंडेलिओन (सिंहपर्णी) की पत्तियां: एक बर्तन में सिंहपर्णी की पत्तियां लें। उस पर पेशाब करें तथा उसे 10 मिनिट के लिए छोड़ दें। यदि आपके पेशाब करने के बाद पत्तियों पर लाल रंग के दाने आते हैं तो इसका अर्थ है कि आप गर्भवती हैं।

टूथपेस्ट: एक बर्तन में टूथपेस्ट और यूरिन मिलाएं। यदि कुछ मिनिट बाद टूथपेस्ट झागदार और नीले रंग की हो जाती है तो इसका अर्थ है कि आप गर्भवती है।

विनेगर: एक बर्तन में यूरिन और विनेगर मिलाएं। यदि कुछ मिनिट बाद विनेगर का रंग बदल जाता है तो इसका अर्थ है कि आप मां बनने वाली हैं।

गेहूं और जौ का मिश्रण: एक बर्तन में गेहूं और जौ मिलाएं तथा उसमें यूरिन मिलाएं। यदि एक दिन बाद ये अंकुरित हो जाते हैं तो इसका अर्थ है कि आप गर्भवती हैं।

शुगर टेस्ट: एक कटोरे में कुछ चीनी लें। इसमें सुबह की पहली यूरिन मिलाएं क्योंकि सुबह के समय आपकी यूरिन अधिक सांद्र होती है। यदि शक्कर घुलने के बजाय गुच्छों के रूप में जम जाती है तो इसका अर्थ है कि आप गर्भवती है।

यूरिन कलेक्शन टेस्ट: चपटी सतह वाले कांच के एक गिलास में यूरिन लें। इसे कुछ समय के लिए ऐसे ही छोड़ दें। यदि एकत्रित की गयी यूरिन पर एक सफेद परत बन जाती है तो इसका अर्थ है कि आप गर्भवती हैं।

साबुन: एक बर्तन में अपनी यूरिन (पेशाब) और साबुन मिलाएं। यदि साबुन में झाग और बुलबुले आते हैं तो इसका अर्थ है कि आप गर्भवती है।