Breaking News

चिल्ड्रेन्स डे पर भी नही दिखा इस स्टार किड्स का चेहरा सिर्फ बाल दिखाई दे रहे हैं

नई दिल्ली, जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर ने चिल्ड्रेंस डे के मौके पर अपने बेटे रवि कपूर के साथ मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में  इसमें एकता और उनके पापा जितेंद्र दोनों दिखाई दे रहे हैं लेकिन एकता के बेटे के बैक और बाल दिखाई दे रहे हैं।

अरे ये क्या हो गया दीपिका पादुकोण को…..

एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर स्टार किड्स के वीडियो और फोटो का जलवा है। वहीं एकता अपने बेटे की फोटो सोशल मीडिया पर  डालने से बचती है उनकी हर फोटो में रवि कपूर का चेहरा छुपा हुआ होता है।

रवि के चिल्ड्रेन्स डे वाले वीडियो पर एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने कमेंट किया, ‘दिखा दो ना शक्ल’। इस पर एकता ने जवाब दिया, ‘मैम मेरी मां मुझे घर से निकाल देगी’। एकता के इस वीडियो पर दूसरे सेलेब्स ने भी कमेंट किया है। नीतू कपूर ने भी एकता के इस वीडियो को लाइक किया है।

उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर, मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी

आपको बता दें रवि का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ हैं। अब वह 10 महीने का हो गया है। लेकिन आज तक एकता कपूर कभी भी बेटे रवि कपूर का चेहरा कैमरे के सामने नहीं लाई हैं। एकता ने 27 जनवरी को सोशल मीडिया पर सिर्फ रवि के जन्म की खबर शेयर की थी। कुछ समय पहले तुषार कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान एकता कपूर के बेटे से जुड़ा बड़ा खुलासा किया था। तुषार ने बताया कि उनका परिवार नहीं चाहता है कि छोटे बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जाएं।

देश को सबसे बड़ा फैसला,जाने अयोध्या केस पर ये बड़ी बातें

हालांकि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन जब एकता रवि के साथ मुंबई के इस्कॉन मंदिर गई थीं। तब एकता के बेटे की एक झलक वायरल हुई थीं। जिसमें एकता ने रवि को भगवान कृष्ण की तरह धोती और कुर्ता पहनाया हुआ था। और माथे पर टीका लगाया हुआ था। उस समय की फ़ोटो में एकता रवि को गोद में लिए हुए हैं और उनकी दोस्त हरलीन उनके साथ नजर आ रही हैं।

सबसे बड़ी खबर, विवादित जगह पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया

अगर एकता के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्दी ही वे अपने सुपर नैचुरल फैंटेसी ड्रामा नागिन को लॉन्च करने वाली हैं। उनके इस फेमस सीरियल में निया शर्मा और जैसमिन भसीन लीड रोल में हैं। हाल ही में एकता कपूर को एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से साल की सबसे पावरफुल बिजनेस वुमन का अवॉर्ड दिया गया है। यह अवॉर्ड उन्हें बिजनेस की दुनिया की पॉपुलर इंडियन मैगजीन फार्च्यून इंडिया ने दिया है।

रिपोर्टर-आभा यादव