Breaking News

प्रसिद्ध समाजवादी छायाकार अशोक यादव के त्रयोदश संस्कार पर, बड़ी संख्या मे लोगों ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के प्रसिद्ध छायाकार अशोक यादव (68 वर्ष) के त्रयोदश संस्कार पर समाजवादी परिवार ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक केन्द्र सदर लखनऊ में बड़ी संख्या में एकत्र पत्रकारों, छायाकारों, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित परिवारीजनों ने भी अशोक यादव को श्रद्धांजलि की।

लोकसभा चुनाव से पहले ये नेता हुए सपा में शामिल….

योगी सरकार से सहयोगी दल इस कदर नाराज, नही शामिल हुये इस खास कार्यक्रम मे

 अशोक यादव के पुत्र समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री के पूर्व विशेष कार्याधिकारी आशीष यादव ‘सोनू‘ सहित परिवार के लोगों ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।  अशोक यादव का निधन बीते 9 जून को हुआ था। कैसरबाग, लखनऊ स्थित उनके ‘‘यादव स्टूडियों‘‘ को समाजवादी आंदोलन का संग्रहालय कहा जाता है। आपातकाल के दिनों में भी भूतपूर्व प्रधानमंत्री श्री चैधरी चरण सिंह  का चित्र प्रमुखता से यादव स्टूडियों में प्रदर्शित होता रहा था।  अशोक यादव को उनके मित्र जिंदादिल इंसान मानते है।

जानिए क्यों नाराज हुए ये दलित सांसद,लगाये गंभीर आरोप

दलित विधायक के अपमान पर, बुरी तरह घिरे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  माता प्रसाद पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद सर्वश्री अहमद हसन, धर्मेन्द्र यादव सांसद, तेज प्रताप यादव सांसद, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, आर. के. चौधरी, सूचना आयुक्त स्वदेश कुमार,एवं अरविन्द सिंह गोप, एस.आर.एस. यादव, अरविन्द कुमार सिंह, सुनील सिंह साजन, राजेश यादव राजू, उदयवीर सिंह, आनन्द भदौरिया, जगजीवन प्रसाद, और अम्बरीश पुष्कर (विधायक गण) उपस्थित रहे।

सुधार के लिये न्यायपालिका को भी न बख्शने वाले, न्यायमूर्ति जे. चेलमेश्वर आज होंगे रिटायर

शिवपाल यादव ने कहा, मुझे अखिलेश यादव के इस फैसले का है इतंजार

वहीं पूर्व सांसद भगवती सिंह, अनुराग यादव, अंशुल यादव, विजय यादव, राम सागर यादव, विकास यादव, मो0 एबाद, बृजेश यादव, प्रदीप तिवारी, दिग्विजय सिंह देव, चौधरी लोटन राम निषाद, रामशंकर यादव, मनीष सिंह, मुनीर अहमद, संतोष यादव, संजय सविता विद्यार्थी, सिद्धार्थ मिश्रा, आलोक त्रिपाठी,  चन्द्रिका पाल, दिनेश यादव सहित अन्य की उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो में बड़ी संख्या में मीडिया के गणमान्य प्रतिनिधि भी शामिल थे।

केवल विज्ञापन और बयान वाली सरकार है ये -अखिलेश यादव

योगी सरकार ने किये पुलिस अफसरों के तबादले

राहुल गांधी से मिले कमल हासन, राजनीति को लेकर अटकलें शुरू

जानिए अखिलेश यादव ने बच्चों के इस खेल को क्यों किया याद…

आखिर क्यों जाना पड़ा शिवपाल यादव को जेल…….

मुलायम सिंह के परिवार को एक बार फिर लगा झटका…..

अखिलेश यादव ने कहा, योगीजी का आशीर्वाद हम पर बना रहे,जानिए क्यों…?

यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल…