Breaking News

साढ़े चार साल में 50 हजार किसानों ने आत्महत्या की- अखिलेश यादव

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला करते हुये  कहा है कि  पिछले साढ़े चार वर्ष में 50 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली है। अखिलेश यादव आज बालाघाट, मध्य प्रदेश में विशाल समाजवादी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

अखिलेश यादव ने कहा है कि  पिछले साढ़े चार वर्ष में 50 हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली है। उन्होने कहा कि  भाजपा राज्यों में ही सबसे ज्यादा किसान आत्महत्या कर रहे हैं। अब तो उनके आंकड़े भी छिपाये जा रहे हैं। आज हमारा देश दुनिया में सबसे भूखा देश बन गया है। जीएसटी ने करोड़ों की रोटी छीन ली है। 30 लाख छोटे मजदूर किसानी छोड़ चुके हैं। भाजपा राज में महिलाओं के प्रति 300 प्रतिशत अपराध बढ़े है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों ने जनता का भरोसा तोड़ा है। जनता को परेशान करने में कुछ उठा नहीं रखा है। मंहगाई बढ़ी है, पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब, किसान, नौजवान सभी त्रस्त्र हैं। जनता अब इनसे हिसाब-किताब लेने को बेचैन हैं। उन्होंने कहा भाजपा वोट से सत्ता में आई है तो उसे वोट से ही हटाना है। भाजपा बहकाने वाला कोई मुद्दा लाकर साजिश न करने पाएं, इससे सावधान रहना है।    

लोकसभा चुनाव – शिवपाल यादव का सेक्युलर मोर्चा भी हो सकता है सपा-बसपा गठबंधन का हिस्सा ?

समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के मंडल कार्यालय का शिवपाल यादव करेंगे उद्घाटन

अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी में सभी को लाइन में लगा दिया गया। सरकारों ने विकास के रास्ते नहीं खोले। गरीब के खाते में 15 लाख रूपए नहीं आए। डालर के मुकाबले रूपया कमजोर है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। उनको रोजगार नहीं मिल रहा है। शिक्षा की वर्तमान व्यवस्था में लोगों के बच्चे पढ़ भी नहीं पाएंगे।

शिवपाल यादव ने घोषित किए समाजवादी सेकुलर मोर्चा के जिलाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

यूपी पुलिस बेकाबू, लखनऊ में आम आदमी का किया एनकाउंटर

अखिलेश यादव ने कहा कि गरीब को भाजपा ने आवास के लिए 1 लाख 30 हजार  दिए, समाजवादी सरकार ने 3 लाख रूपये का लोहिया आवास दिया। भाजपा ने बिजली मंहगी की, समाजवादी सरकार में आयेंगे तो गरीब महिलाओं को 2 हजार रूपये प्रतिमाह पेंशन देंगे। मध्य प्रदेश की सड़के बहुत खराब हैं। उन्होंने कहा कि हम गरीबों, नौजवानों, महिलाओं की आवाज उठाएंगे।

शिवपाल यादव का दावा, इतने दल आये सेक्युलर मोर्चे के साथ ?

अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री को बताया- कैसे आयी मोदी सरकार सत्ता मे, दो अक्तूबर से करेंगे भूख हड़ताल

अखिलेश यादव ने कहा कि वे जहां भी जा रहे हैं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को समर्थन मिल रहा है। लाल और पीला रंग अब एक हो गया है, इसे हरी झंडी भी मिल गई है। अब ये रफ्तार रूकने वाली नहीं है। मैदान में लगातार लाल टोपी और मोटरसाइकिल चलाने वाले नौजवान ही दिख रहे है। इससे जाहिर है कि अब वोट की चोरी नहीं होने पाएगी। जनता इस बार परिवर्तन और बदलाव का फैसला लेगी।

लंबी सेवा करने वाले कर्मचारियों को इस कंपनी ने दी करोड़ों की कारें

 फेसबुक यूजर की सुरक्षा मे लगी बड़ी सेंध, बंद की गई ये फीचर सुविधा

          सभा को सर्वश्री कंकर मुंजारे पूर्व सांसद, के.के. सिंह पूर्व विधायक, सुनीलम पूर्व विधायक, श्याम सिंह मरकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के महासचिव, श्रीमती अनुभा मुंजारे पूर्व चेयरमैन, गौरव दूबे राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, शिव मूर्ति सिंह ‘राणा‘ प्रभारी बालाघाट, बंते सिंह, महेश सहारे आदि ने भी सम्बोधित किया।

भारत ने सातवीं बार एशिया कप खिताब पर किया कब्जा, कुलदीप यादव ने सर्वाधिक विकेट लिये

शिवपाल यादव ने अखिलेश और मुलायम सिंह को लेकर दिया चौकाने वाला बयान…

सपा ने भी पकड़ी, अकेला चलो की राह

शरद पवार को बड़ा झटका, इस वरिष्ठ सांसद ने छोड़ी पार्टी, लोकसभा से भी दिया इस्तीफा

अमित शाह को मिली राष्ट्रपति और पीएम वाली सुरक्षा….

योगी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल,कई आईएएस अफसरों का हुआ तबादला,देखें लिस्ट