Breaking News

दो सम्प्रदायों के बीच पटाखे जलाने को लेकर लखनऊ मे हुई मारपीट, एक घायल

लखनऊ,   दो सम्प्रदायों के बीच पटाखे जलाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट हुई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

लखनऊ के इन्दिरानगर  के तकरोई में रात करीब नौ बजे दो सम्प्रदायों के लोगों के बीच पटाखे जलाने को लेकर हुई कहासुनी हो गई

। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

गुस्साये लोगों ने पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की।

इस सिलसिले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर राज्य सरकार ने भले ही उच्चतम न्यायालय के आदेश पर रात आठ से दस बजे के बाद पटाखे जलाने

की छूट दी थी।

न्यायालय के आदेश को नजर अंदाज करते हुए लोगों ने रात एक बजे तक पटाखे जलाये और पुलिस असाहय नजर आई।