Breaking News

यादव महासभा की अंतिम समीक्षा बैठक, 22 सितंबर को लखनऊ मे, तैयारियां पूरी

लखनऊ, अखिल भारतवर्षीय

यादव महासभा उत्तर प्रदेश में अपने

संगठनात्मक ढांचे को दुरुस्त करने

के लिए समीक्षा बैठकों का लगातार

आयोजन कर रही है।

इसी क्रम मे, 22 सितंबर को

लखनऊ के गोमती नगर मे मलिक

टिंबर चौराहे के पास स्थित एनी

बेसेंट कालेज मे तीसरी और अंतिम

समीक्षा बैठक काआयोजन किया

जा रहा है।

यह जानकारी यादव महासभा के

मुख्य प्रवक्ता अनुराग यादव ने दी।

अंतिम समीक्षा बैठक में आमंत्रित

जिले  इसप्रकार हैं- लखनऊ,

उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर,

जालौन, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैय्या, कन्नौज, फर्रूखाबाद, गोंडा, बलरामपुर, बहराईच,

श्रावस्ती, अयोध्या, बाराबंकी, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी।।

इसके अतिरिक्त पूर्व की दोनों समीक्षा बैठकों में अनुपस्थित रहे जिलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी भाग ले

सकतें हैं।

समीक्षा बैठकों में संबंधित मंडलों और जिलों के मौजूदा पदाधिकारियों के साथ-साथ यादव समाज के लिए

सक्रिय रूप से कार्य करने के इच्छुक सामाजिक व्यक्ति भाग ले सकते हैं।

आगे की रणनीति का खुलासा करते हुए मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि उपस्थित लोगों में से ही मंडल अध्यक्ष, जिला

अध्यक्ष और जिला महासचिव का चयन किया जाएगा।

समीक्षा बैठकें प्रात 11:00 बजे से प्रारंभ होंगी और कार्य समाप्ति तक चलेंगी।

 बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जगदेव सिंह यादव स्वयं तथा वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

बैठक संबंधी किसी भी जानकारी के लिये लाल बहादुर सिंह यादव से मोबाईल नंबर 9415072769 पर और 

अनुराग यादव से मोबाईल नंबर 9415022994 पर संपर्क किया जा सकता है।

यादव महासभा के मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि यादव समाज के सबसे बड़े संगठन अखिल भारतवर्षीय यादव

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष  ने राज्य स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से दो माह मे प्रदेश के सभी 18

मंडल इकाईयों तथा 75 जिला इकाईयों के पुनर्गठन करने का निर्णय लिया है।

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री जगदेव सिंह यादव द्वारा मंडल व जिला इकाईयों के पुनर्गठन हेतु, पूरे प्रदेश मे

दो समीक्षा बैठकें , 26 अगस्त को वाराणसी और 08 सितंबर को मुरादाबाद में आयोजित की जा चुकीं हैं।

 कल होने वाली अंतिम समीक्षा बैठक के बाद, निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटा कर, सक्रिय लोगो के चयन की

यूपी के सभी 18 मंडसों और 75 जिलों सहित प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की जाएगी।