Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में आयोजित डिनर मे नही शामिल होंगे पूर्व प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के आधिकारिक भोज में शामिल नहीं होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी है। 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 25 फरवरी को होने वाले इस भोज के लिए  पहले निमंत्रण स्वीकार कर लिया था लेकिन उन्होंने इस भोज में शामिल होने में सोमवार को असमर्थता जाहिर की।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नजदीकी सूत्रों ने बताया कि उन्होंने भोज में शामिल नहीं हो पाने को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय से खेद जताया है।

विपक्षी कांग्रेस इस बात को लेकर मोदी सरकार से नाराज है कि उसके शीर्ष नेताओं को भारत आए अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ परंपरा के अनुसार बैठक की अनुमति नहीं दी गई।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह , राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को आमंत्रित नहीं किए जाने के विरोध में आधिकारिक भोज में शामिल नहीं होंगे। सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की नेता भी हैं।

लोकसभा में कांग्रेस के सदस्य अधीर रंजन चौधरी ने भी पार्टी के शीर्ष नेताओं को निमंत्रण नहीं दिए जाने के विरोध में भोज में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।