Breaking News

शराब पीने वालों के लिए आई ये बड़ी खुशखबरी …

नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश की योगी  सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है। फैसले के तहत प्रदेश के महानगरों में बार अब रात दो बजे तक खुलेंगे।

महानगरों में लखनऊ, नोएडा-ग्रेटर नोएडा (गौतमबुद्धनगर), गाजियाबाद, कानपुर नगर, आगरा, प्रयागराज, वाराणसी, बरेली, अलीगढ़, झांसी, गोरखपुर, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। अभी तक यहां रात 12 बजे तक बार खुलते थे। लेकिन शराब की दुकानें खुलने का समय रात दस बजे तक ही रहेगा।

प्रमुख सचिव आबकारी संजय भूसरेड्डी ने बताया कि महाराष्ट्र में हाल में 24 घंटे बार खुलने की व्यवस्था की गई है। लेकिन अपन प्रदेश में केवल रात 12 बजे तक ही खुलने की व्यवस्था थी। जिससे बाहर से आने वाले पर्यटक और व्यापारी परेशान होते थे। इनके आने से ही राज्य सरकार को राजस्व मिलता है।

इनकी सुविधा की दृष्टि से यह फैसला किया गया है। इसलिए बार अब रात दो बजे तक खुलेंगे। इसी तरह पंचतारा होटलों में शराब की आपूर्ति सबेरे चार बजे तक की जा सकेगी। इस सुविधा के लिए पंचतारा होटलों को 10 लाख लाइसेंस फीस के अलावा करीब छह लाख अतिरिक्त फीस देनी होगी।