Breaking News

महिला के पेट से निकला डेढ़ किलो कबाड़

अहमदाबाद,लोहे की कीलें, सेफ्टी पिन, हेयर पिन, ब्रेसलेट,चेन,कॉपर रिंग, मंगलसूत्र और चूड़ी। यह किसी हार्डवेयर स्टोर या फिर जूलरी शॉप के समान की लिस्ट नहीं है,बल्कि यह सब कुछ एक महिला के पेट से निकला।

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में मानसिक रूप से बीमार एक महिला के पेट से ऑपरेशन करके डॉक्टरों ने डेढ़ किलो का सामान निकाला है।डॉक्टर खुद भी यह देखकर हैरान रह गए। जब सर्जरी के बाद पेट से लोहे की कीलें, सेफ्टी पिन, हेयर पिन, मंगलसूत्र और चूड़ी वगैरह पीड़िता के पेट निकला। पीड़िता का नाम संगीता है।जो कई महीनों से दर्द से जूझ रही थी। दर्द ज्यादा होने लगा तो महिला को डॉक्टर के पास ले जाया गया।जिसे अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरो के मुताबिक महिला एकुफेगिया एक दुर्लभ डिसऑर्डर से पीड़ित है। जिससे पीड़ित शख्स पैनी वस्तुओं को निगल लेता है।

डॉक्टरो के मुताबिक शिरडी निवासी संगीता मानसिक रूप से बीमार हैं जो अहमदाबाद घूमते हुए मिली थीं कुछ समाजिक संगठनो के प्रयास के बाद कोर्ट के आदेश द्वारा मेंटल हेल्थ अस्पताल को सौंप दिया गया था।डॉ. नितिन परमार ने बताया,महिला का पेट पत्थर की तरह शख्त हो गया था। एक्स-रे में उनके पेट में कुछ ऐसी चीजे दिखाई दिया जो हैरान कर देने वाली थी। जिसके बाद हमने उनका तुरंत ऑपरेशन किया। ढाई घंटे तक चले ऑपरेशन में पेट से एक के बाद एक चीजें निकालते हुए डॉक्टर हैरान रह गए।महिला कई महीनों से इस तरह के सामान निगल रही थी।