Breaking News

बिहार में असल राज मोहन भागवत और नरेंद्र मोदी कर रहे- तेजस्वी यादव

अररिया ,  राजद नेता तेजस्वी यादव ने आज आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरएसएस – भाजपा के समक्ष हथियार डाल दिया है और वह सांप्रदायिक घटनाओं में संलिप्त लोगों को भी गिरफ्तार करने में सक्षम नहीं हैं।

बहुजन समाज पार्टी  की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज, जानिये क्यों हो गयी इतनी महत्वपूर्ण ?

बढ़ते दमन, अत्याचार और धार्मिक ध्रुवीकरण को रोकने के लिए उतरी, ये दिग्गज हस्तियां

कैराना उपचुनाव- अंतिम दौर मे, संयुक्त विपक्ष की उम्मीदवार तबस्सुम की स्थिति हुयी मजबूत

राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव ने केन्द्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं उनके बेटे अर्जित शाश्वत का नाम लिए बगैर कहा , ‘‘ भागलपुर में कुछ माह पहले हुए सांप्रदायिक दंगों में भाजपा के एक नौसीखिए को नामजद किया गया था। नीतीश कुमार उसे गिरफ्तार नहीं कर सके। आखिरकार आरोपी ने आत्मसमर्पण किया। इसके विपरीत लालू ने आडवाणी जैसे बड़े कद के नेता को रोक दिया था।

नये राज्यपालों की हुयी नियुक्ति, बीजेपी के इन पार्टी पदाधिकारियों को मिला मौका

अखिलेश यादव का आवास परिवर्तन, क्या करेगा भाग्य परिवर्तन?

जानिए क्यों कि बसपा के सतीश चंद्र मिश्रा ने सीएम योगी से मुलाकात….

तेजस्वी  यादव ने आरोप लगाया , नीतीश कुमार केवल मुखौटा हैं , बिहार में असल राज तो मोहन भागवत और नरेंद्र मोदी कर रहे है और नीतीश कुमार में इतनी हिम्मत नहीं कि वह भाजपा की आंख में आंख डाल कर बात कर सकें। राजद नेता ने कहा , ‘ नीतीश कुमार ने बिहार में एक भी ऐसी पार्टी नहीं छोड़ी जिससे गठबंधन नहीं किया हो। वह विकास नहीं , जनादेश का अपमान कर विनाश करते हैं।

अखिलेश यादव के इस फैसले ने कर दिया सबको हैरान…

कांग्रेस की बड़ी जीत,रमेश कुमार को चुना गया विधानसभा स्पीकर

बसपा का राष्ट्रीय अधिवेशन कल, मायावती को लेकर होगी ये बड़ी घोषणा…..

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि जदयू अध्यक्ष ‘ नौसीखिया भाजपा नेता ’ के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सके हैं जबकि राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने 1990 के दशक में लालकृष्ण आडवाणी सरीखे नेता की रथयात्रा रोक दी थी। जोकीहाट विधानसभा सीट पर अगले सप्ताह उपचुनाव होना है और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार अभियान के दौरान तेजस्वी  यादव ने आरोप लगाया , ‘‘ जोकीहाट उपचुनाव के बाद नीतीश कुमार ऐसे कप्तान रह जाएंगे जिनकी अंतिम एकादश में भी जगह नहीं बचेगी। उन्होंने दावा किया कि राजद जोकीहाट सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। इस सीट पर राजद के शाहनवाज आलम और जदयू के मुर्शीद आलम के बीच सीधी टक्कर की उम्मीद है।

बेटे की हत्या से दुखी पिता का योगी सरकार से भरोसा उठा अखिलेश से की न्याय की मांग

युवा कांग्रेस का बनारस और दिल्ली मे बड़ा आन्दोलन- केशव चंद्र यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष

पेट्रोल- डीजल के दामों में वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे सपा और कांग्रेस, कुछ एेसे किया विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘‘ चुनौती स्वीकार है विराट” कहते ही मिली इतनी चुनौतियां..

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, सांसद एवं विधायकों को दी ये बड़ी छूट

भीम आर्मी भी उतरी उप चुनाव में , कैराना की राजनीति ने लिया नया मोड़.