Breaking News

उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, पूछा ये सवाल ?

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार पर  तंज कसते हुये,  सवाल किया है ?

समाजवादी पार्टी ने पुराने नेताओं को दिये अहम पद, इस छात्र नेता पर फिर जताया भरोसा

लोकसभा चुनाव- यूपी मे बीजेपी फिर किस पर खेलने जा रही दांव ?

अखिलेश यादव ने  कहा है कि केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार होने के बावजूद कही विकास की परछाई तक नही दिखाई पड़ रही है। प्रदेश की प्रगति के झूठे दावों के विज्ञापन छपे देखकर भाजपा नेता भले खुश हो लें सच तो यह है कि जन साधारण इसे अपने साथ क्रूर मजाक के तौर पर ही ले रहा है। इसकी भरपाई के लिए ही प्रधानमंत्री जी का भी दौर दौरा तेज हो गया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती का अहम बयान……

बसपा ने इस वरिष्ठ नेता को पार्टी से निकाला……

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि  भाजपा ने किसानों को सर्वाधिक उपेक्षित कर रखा है जब कि कृृषि प्रदेश की रीढ़ है। उत्तर प्रदेश के करोड़ों किसानों को कर्जमाफी के नाम पर धोखा दिया गया है। सरकार अंतर्राष्ट्रीय बाजार के दामों की तुलना में किसानों को 14 प्रतिशत कम दाम देती है। आर्गेनाइजेशन फार इकोनामिक कारपोरेशन ऐडं डेवलपमंेट की रिपोर्ट इस तथ्य को उजागर करती है कि यहां किसान को हर तरह से लूटा जा रहा है। अभी भाजपा की केंद्र सरकार ने 14 फसलों के समर्थन मूल्य बढ़ाने मे स्वामीनाथन कमीशन की सिफारिशे हाशिए में डाल दी हैं। केंद्र सरकार ने अब तक उद्योगपतियों के तीन लाख करोड़ के कर्ज माफ कर जता दिया है कि उसकी प्राथमिकता में किसान नही, पूंजी घराने है।

मोदी सरकार की नीति, प्रगति, भीम के बाद अब मिलिए श्रीमान से….

अब बॉलीवुड की नजर डॉन मुन्ना बजरंगी पर ….

 अखिलेश यादव ने  कहा है कि किसानोें को लुभाने के लिए भाजपा चाहे जो प्रचार करे हकीकत यह है कि केंद्र में उसकी सरकार बनते ही हजारों किसानों की आत्महत्याएं भाजपा शासित राज्यों महाराष्ट्र,  मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुई है। किसानों की आय वर्ष 2022 तक दुगुनी करने का वादा करने वाली सरकार यह नहीं बताती कि अभी किसान की क्या आय है?

अखिलेश यादव का पीएम मोदी की भाषणबाजी पर बड़ा हमला….

मायावती ने प्रधानमंत्री मोदी को शिलान्यास करने पर दी, ये अहम सलाह

अखिलेश यादव ने  कहा है कि किसानो को भाजपा सरकार फसल बीमा के नाम पर भी छल रही है। वास्तव मेें इस योजना का लाभ किसानों को नहीं बीमा कंपनियों को मिल रहा है। ऐसा नियम है कि किसी गांव के किसान को फसल खरीद होने पर तब तक मुआवजा राशि नही मिलेगी जब तक 70 फीसदी अन्य किसान उसी गांव के पीड़ित न हो। यह किसान के साथ छलावा नहीं तो और क्या है? भाजपा इसी तरह बहकाने की राजनीति करती है।

माफिया डान बबलू श्रीवास्तव को मिली जमानत, रिहायी के आदेश जारी

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, देखिये पूरी लिस्ट

 अखिलेश यादव ने  कहा है कि  विडंबना यह है कि गांव-गरीब और किसान की बातें करने वाली भाजपा की कथनी करनी में जमीन आसमान का अंतर है। भाजपा राज में किसान को खाद, पानी, बिजली, कीटनाशक सभी पर ज्यादा खर्च करना पड़ता है और वह भी समय से सुलभ नहीं है। खेतिहर मजदूरों, कृषि में जुटे लोगों का पचास प्रतिशत है, भाजपा की सरकारों ने इनके लिए कुछ नहीं किया है। कृृषि अर्थव्यवस्था पर अब बहुराष्ट्रीय कंपनियों तथा बाजार का कब्जा हो गया है। प्रधानमंत्री जी देश की तस्वीर और तकदीर बदलने के वादे तो बडे़-बडे़ कर रहे हैं पर जमीन पर उनकी एक भी योजना लागू नहीं दिख रही है।

सोशल मीडिया के माध्यम से अखिलेश यादव ने पीएम मोदी को याद दिलाये पुराने दिन

राज्यसभा के लिए चार सांसद राष्ट्रपति ने किये मनोनीत, यूपी से ये दलित नेता भी शामिल

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानोें को ऐसे तमाम भाजपा के नेता गुमराह करने में रात-दिन एक किए हुए जो कभी खेत की मेड़ तक भी नहीं गए। इससे बड़ी त्रासदी क्या हो सकती है कि भाजपा भी किसानों के हितों की बात करती है। जब कि इस सच्चाई से सभी अवगत हैं कि भाजपा का किसानों से कोई लेना-देना कभी नही रहा। भाजपा का यह कोई हिडन एजेण्डा नही है बल्कि खुल्लम-खुल्ला एजेण्डा है कि बिना विकास किए सिर्फ समाज में नफरत फैलाकर राजनीति करना है। जनता उनके हवाई दावों की हकीकत से उन्हें सन्् 2019 में परिचित करा देगी।

अखिलेश यादव ने कहा, योगी ने पीएम मोदी को दिया धोखा उन्हे पता भी नहीं चला…..

शिवपाल यादव का बड़ा बयान, इनके मंसूबे होंगे नाकाम

नया खुलासा, जानिए कैसे होगा अबकी लोकसभा चुनाव….

कुलदीप यादव के प्रदर्शन से भारत के हौसले बुलंद, अब 10 वीं सीरीज जीतने के लिये उतरेगा

समाजवादी दलित चेतना साइकिल यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, अखिलेश यादव करेंगे समापन, जानिये विवरण

पूर्व मुख्यमंत्री ने थामा कांग्रेस का हाथ……