Breaking News

जन-आक्रोश रैली के लिए जबरदस्त प्रचार रणनीति, शिवपाल मय हुयी राजधानी

 लखनऊ,  कल रविवार को होने वाली जन आक्रोश रैली के प्रचार के लिए, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की जबरदस्त प्रचार रणनीति पूरे प्रदेश मे कार्य रूप लेती दिखाई दे रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि प्रचार सामग्रियों से राजधानी लखनऊ को शिवपाल मय कर दिया है.

9 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली शिवपाल यादव की जन आक्रोश रैली के प्रचार ने अपनी गति पकड़ ली है। राजधानी के मुख्य सड़कें और चौराहे शिवपाल यादव और जन आक्रोश रैली के संबंध मे लिखे आकर्षक स्लोगन लिखी होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि प्रचार सामग्रियोंसे पटे हुए हैं।

जन आक्रोश रैली के माध्यम से, शिवपाल सिंह यादव पहली बार अपनी ताकत दिखाने जा रहे हैं। जन आक्रोश रैली के प्रचार के लिये और शिवपाल सिंह यादव की इमेज बिल्डिंग के लिये जबरदस्त प्रचार रणनीति अपनायी जा रही है। अहम संदेश देते स्लोगनों के साथ होर्डिंग, बैनर, पोस्टर आदि प्रचार सामग्रियों मे शिवपाल यादव को मुख्य रूप से दर्शाया गया है। प्रचार सामग्रियों मे उन्हे , जन आक्रोश रैली के जन नायक के रूप में  दिखाया गया हैं। 

 नये और जुबान पर चढ़ जाने वाले स्लोगनों का प्रचार सामग्रियों मे जबर्दस्त प्रयोग किया गया है। मुख्य श्लोगन है-करोड़ों चाहने वालों का मेला  है, कौन कहता है शिवपाल अकेला है। यूपी के जेहन मे सवाल हैं,  उम्मीद में शिवपाल है। फिल्मी गीत पर आधारित स्लोगन- हैं तैयार हम। एक ही नारा एक ही जंग,  हम सब हैं शिवपाल के संग। चाचा तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं। निकल पड़े शिवपाल आदिस्लोगन के साथ बहुत अच्छी तरह डिजाइन किए हुए होर्डिंग मुख्य चौराहों पर लगाए गए हैं।

इसी के साथ शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के तीन रंग के झंडे सड़क पर किनारे किनारे लगाए गए हैं।साथ ही पार्टी के तीन रंग के कलर में कई होर्डिंग और बैनर जिस पर पार्टी पदाधिकारियों ने अपने फोटो सहित रैली में आने की अपील कर रखी है लगे हुए हैं।

शिवपाल सिंह यादव के समर्थन मे कई अन्य पार्टियों के भी होर्डिंग और बैनर आदि नजर आ रहें हैं। बहुजन मुक्ति मोर्चा, क्रांति पार्टी आदि की प्रचार सामग्रियों मे 9 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली शिवपाल यादव की जन आक्रोश रैली मे शामिल होने की अपील की गई है।