Breaking News

कौन बनेगा करोड़पति -सीजन 10 को मिला, पहला करोड़पति, जानिये कितने करोड़ जीते ?

नई दिल्ली, कौन बनेगा करोड़पति -सीजन 10 को पहला करोड़पति मिल गया है। लेकिन अहम सवाल यह है कि इस पहले करोड़ पति ने कितने करोड़ जीते हैं ?

अमिताभ बच्चन की मेजबानी मे एकबार फिर कौन बनेगा करोड़पति एकबार फिर रोमांचक दौर मे आगया है। केबीसी सीजन 10 को आखिरकार पहला करोड़पति मिल गया है।इसका एक प्रोमो सोनी टीवी ने ट्विटर पर  शेयर किया है।

कम पैसे मे मिलेगा, वर्ल्ड क्लास सिनेमा का अनुभव, मिराज सिनेमाज का 200 स्क्रीन का लक्ष्य

चीनी मिलों को उबारने के लिये, सरकार से फिर मिला 5538 करोड़ रुपये का पैकेज

दिल्ली में बिल्डिंग गिरने से छह की मौत, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

असम की बिनीता जैन ने शो में एक करोड़ की राशि जीत ली है।इसी का प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें अमिताभ बच्चन पूरे उत्साह के साथ बिनीता को यह खुशखबरी देते नजर आ रहे हैं। बिनीता के सामने अब 7 करोड़ का सवाल रखा गया है। इस बार प्रोमो में दिख रहा है कि बिनीता 7 करोड़ का सवाल का जवाब देने का प्रयास कर रही हैं।  इसी के साथ रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है।यह एपिसोड 2 अक्टूबर को प्रसारित किया जाएगा।

क्या बिनीता जैन 7 करोड़ के सवाल का जवाब दे पाएंगी ? 7 करोड़ जीत पायेंगी या एक करोड़ लेकर जायेंगी? इस बात को जानने के लिए सभी बेसब्री से 2 अक्टूबर के एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं।  कौन बनेगा करोड़पति -सीजन 9 में भी किसी भी प्रतियोगी ने 7 करोड़ रुपये नहीं जीते थे। जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार ने केवल 1 करोड़ रुपये जीते थे।  उन्होंने जैकपॉट सवाल का रिस्क नहीं लिया था और उससे पहले ही शो छोड़ दिया था।

जनता पर फूटा मोदी बम, आज से एसी- फ्रिज-वाशिंग मशीन सहित 19 वस्तुओं के बढ़े दाम

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में, ईवीएम के प्रयोग को लेकर दी अहम जानकारी

राष्ट्रपिता की 150वीं जयन्ती पर ‘बापू के संग-कला के रंग’  चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 

दिव्यांगजन शादी प्रोत्साहन योजना के तहत, आॅनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित