Breaking News

लोकसभा के छठे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन, ये दिग्गज करेंगे प्रचार

नई दिल्ली,  लोकसभा चुनाव 2019 में छठे चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन आज है। ऐसे में राजनीतिक दल जनता को रिझाने के लिए ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं।

महिला खा रही थी ये जिंदा जीव, जैसे ही लिया मुंह में फिर हुआ कुछ ऐसा, देखें वीडियो

अपने चेहरे पर कॉकरोच रखकर तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं लोग,वजह जानकर रह जाएंगे हैरान..

 लोकसभा चुनाव के छठे चरण में राजधानी दिल्ली और हरियाणा समेत सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर रविवार को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में करीब 10 करोड़ 16 लाख से ज्यादा मतदाता 979 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इसके लिए, सुचारू रूप से मतदान के लिए 1 लाख 13 हजार से ज्यादा मतदान केन्द्र बनवाए गए हैं।

बिना शादी के ही पिता बनने जा रहे हैं सलमान खान….

महिला ने अपने पास छिपा रखा था मगरमच्छ, ऐसे चला पता

दो चरण में अब कुल 118 लोकसभा की सीटें बची हुई है, जिसमें 12 मई और 19 मई को मतदान होने हैं। पहले चरण में जिन 59 सीटों पर वोटिंग होने जा रही है उनमें से बीजेपी ने साल 2014 में कुल 44 सीटें जीती थी। जबकि, सहयोगी दलों को मिलाकर 46 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

प्रेग्नेंसी की खबरों पर भारती सिंह ने दिया ये बयान…

छठे चरण में 12 मई को इन 59 सीटों पर होंगे चुनाव-

बिहार: 8 सीट

हरियाणा: 10 सीट

झारखंड: 4 सीट

मध्य-प्रदेश: 8 सीट

उत्तर प्रदेश: 14 सीट

पश्चिम-बंगाल: 8 सीट

दिल्ली: 7 सीट

बिहार (8 सीट)

पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, वाल्मीकिनगर, महाराजगंज, पश्चिमी चंपारण

पश्चिम बंगाल (8 सीट)

झारग्राम, मेदिनीपुर, तामलुक, कांति, घाटल, विष्णुपुर, पूर्णिया, बांकुरा

मध्य प्रदेश (8 सीट)

गुना, सागर, विदिशा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, राजगढ़, भोपाल

दिल्ली (7 सीट)

पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर-पूर्व दिल्ली,, नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, उत्तर-पश्चिनम दिल्लीम, पश्चििम दिल्ली

झारखंड (4 सीट)

धनबाद, सिंहभूम, जमशेदपुर, गिरीडीह

हरियाणा (10 सीट)

अंबाला, करनाल, सोनीपत, रोहतक, सिरसा, कुरुक्षेत्र, फरीदाबाद, गुड़गांव, भिवानी-महेन्द्रगढ़, हिसार

उत्तर प्रदेश (14 सीट)

फूलपुर, इलाहाबाद, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, अंबेडकर नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, डुमरियागंज, आजमगढ़, लालगंज, जौनपुर, भदोही, मछलीशहर

तारक मेहता उल्टा चश्मा के फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी…

छठे चरण में अवध और पूर्वांचल की लोकसभा सीटों के लिए चुनाव हो रहा है।आजमगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी केअध्यक्ष अखिलेश यादव, सुलतानपुर से भाजपा की मेनका गांधी, इलाहाबाद से मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

इसी कड़ी में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर और भदोही में चुनावी जनसभा और रोड शो करेंगी।

हजारो रुपये खा गया कुत्ता,मालिक ने निकलवाने के लिए किया ये काम…

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान तथा मुरादाबाद से कांग्रेस के सांसद रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री व आइपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला प्रयागराज व फूलपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सभा करेंगे।

कांग्रेस ने इलाहाबाद से भाजपा के नेता रहे योगेश शुक्ला को मैदान में उतारा है। फूलपुर से कांग्रेस का समर्थन अपना दल (कृष्णा) के पंकज निरंजन को है।

इस बैंक ने निकाला बड़ा ऑफर,सोना खरीदने पर मिल रही है इतने फीसदी छूट…

प्रयागराज में इलाहाबाद लोकसभा सीट के गठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में कन्नौज से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव, जया बच्चन और पूनम सिन्हा रोड शो करेंगी। इनका रोड शो दिन में करीब 12 बजे से होगा। इनका रोड शो इलाहाबाद व फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के लिए होगा।

लोकसभा चुनाव 2019 में छठे चरण का मतदान 12 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इस चरण में 14 लोकसभा क्षेत्र में 177 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

1 रुपए में यहां से खरीद सकते हैं सोना…

इन 14 में से 2014 में 13 सीट भाजपा के पास थी। लोकसभा उप चुनाव में भाजपा ने एक सीट गंवा दी थी। इस चरण में 2.53 करोड़ मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करेंगे। 16998 पोलिंग सेंटर व 29076 पोलिंग बूथ में कड़ी सुरक्षा में मतदान होगा।

सस्ते में ऐसे खरीदें रसोई गैस सिलेंडर…