Breaking News

रणबीर कपूर के घर से आई बुरी खबर,शोक में डूबा पूरा बॉलीवुड

मुंबई, बॉलीवुड के शोमैन कहे जाने वाले एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का आज सुबह 4 बजे निधन हो गया। कृष्णा राज कपूर 87 साल की थीं। जानकारी के मुताबिक, वो पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर है। बता दें कि राज कपूर ने साल 1946 में कृष्णा राज कपूर से शादी की थी। उनके तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा, रीमा कपूर हैं।

बॉलीवुड की जानी मानी हस्‍तियों का ऋषि कूपर के घर पर आने का सिलसिला शुरू हो गया है। कई फिल्मी हस्तियों ने कृष्णा को ट्वीट के जरिए श्रद्धांजलि दी. ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपनी दादी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ”मैं आपसे प्यार करती हूं… मैं आपको हमेशा प्यार करूंगी। आपकी आत्मा को शांति मिले।”

रवीना टंडन ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजति देते हुए लिखा, ‘मेरी संवेदना पूरे कपूर परिवार के साथ है. कृष्णा राज कपूर अब इस दुनिया में नहीं रही। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति.’ बॉलीवुड ऐक्टर अनुपम खेर ने लिखा, ‘श्रीमती कृष्णा राजकूपर ने निधन से काफी गहरा दुख हुआ है.  भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. मेरी संवेदना पूरे कपूर परिवार और नंदा परिवार के साथ है. ओम शांति.