Breaking News

पूर्व विधायक बिष्णु भइया समेत कई नेता, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन में शामिल

रांची ,  झारखंड में जामताड़ा के पूर्व विधायक बिष्णु भइया समेत कई नेताओं ने आज ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन  में शामिल हो गए। श्री भइया के अलावा समाजसेवक राजेंद्र नाथ महतोए झारखंड मुक्ति मोर्चा ;झामुमोद्ध नेता वर्षा गादी एवं अशरफ खान ने भी आजसू की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि श्री भइया के पास राजनीति का काफी लंबा अनुभव है और इस क्षेत्र से उनका गहरा जुड़ाव भी रहा है। उनके आजसू में शामिल होने से इस क्षेत्र में नया राजनीतिक वातावरण तैयार होगा तथा पार्टी को वैचारिक रूप से और अधिक मजबूती मिलेगी।

वहींए श्री भइया ने कहा कि गरीबए गांवए मजदूर और किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष केवल श्री सुदेश महतो के नेतृत्व में ही संभव है। वह राज्य का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का विकास केवल झारखंडी विचारधारा और क्षेत्रीय मुद्दों से ही संभव हैए जिसकी राष्ट्रीय पार्टियों ने हमेशा अनदेखी की है।