Breaking News

विवादों में घिरी पंखुड़ी पाठक की शादी, अनिल यादव की पत्नी ने लगाये गंभीर आरोप

नई दिल्ली, कांग्रेस की मीडिया पैनलिस्ट पंखुड़ी पाठक  विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं। लेकिन उनकी शादी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 

पंखुड़ी पाठक समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव से शादी कर रही हैं। दोनों की शादी एक दिसबंर को होनी है। हालांकि इससे पहले पंखुड़ी की मेंहदी का जश्न हुआ जिसमें कई लोगों ने शिरकत की। यह पूरा आयोजन दिल्ली कैंट में हुआ ।

दरअसल, पंखुड़ी के होने वाले पति अनिल यादव अपनी दूसरी शादी से पहले ही विवादों में घिर गए हैं। अनिल की पत्नी ने उन पर जबरन तलाक लेने का दबाव डालने का आरोप लगाया है।

पत्नी का कहना है कि अनिल यादव ने बताया था कि वह कांग्रेस में मीडिया सलाहकार पंखुड़ी पाठक (पूर्व सपा प्रवक्ता) के साथ विदेश घूमने गया था। वहां उसने मेरे साथ एक वीडियो बना ली। इस कारण मैं फंस गया हूं और अब मुझे तुमसे छुटकारा चाहिए। पति ने बच्चे की हत्या की धमकी दी और 2018 में जबरन कड़कड़डूमा कोर्ट में आपसी समझौते से तलाक के कागजात पर साइन करा लिए।

 पंखुड़ी पाठक अनिल यादव पर उनकी पूर्व पत्‍नी द्वारा लगाए गए आरोपों से बेहद आहत हैं। अपने शादी की तैयारियों को अंतिम रूप देने में व्‍यस्‍त पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट किया, ‘सत्य वह सूरज है, जिसे फरेब के बादल ढक सकते हैं लेकिन बुझा नहीं सकते।’

 पीड़िता के वकील विजय कुमार पांडे ने शुक्रवार देर शाम पत्रकारों को बताया कि सपा नेता अनिल यादव और पीड़िता की शादी 2013 में हुई थी। 18 मई 2015 को एक पुत्र भी हुआ। 2016 में अचानक अनिल का व्यवहार बदला और पीड़िता के साथ मारपीट और दुर्व्यहार करने लगे।

पीड़िता ने इस संबंध में कई बार सास और ससुर से शिकायत की। उन्होंने भी बेटे का पक्ष लेते हुए कहा कि उसका औहदा बढ़ गया है। तुमने शादी में सिर्फ डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए और अब वह 10 करोड़ का आदमी है। इसके बाद उसे पति और देवर ने एक साल तक कमरे में बंद रखा। उसके साथ बंधक जैसा व्यवहार किया। उस पर 24 घंटे की निगरानी की जाती रही।

सपा नेता अनिल यादव ने पत्नी के आरोपों काे बुनियाद बताया है। कहा- यह सिर्फ प्रॉपर्टी हथियाने के लिए किया जा रहा है। आपसी सहमति से दोनों का तलाक हुआ था। तीन वर्ष से वह पत्नी से अलग रह रहे हैं। मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए कानूनी कार्रवाई करूंगा।