Breaking News

चुनाव मे ‘‘गुप्त’’ अभियान से हो रहा, मीडिया का दुरुपयोग, पेड न्यूज बनी बड़ी चुनौती

नयी दिल्ली, 2019 के लोकसभा चुनाव मे ‘‘गुप्त’’ अभियान के जरिये  मीडिया का दुरुपयोग हो रहा है, साथ ही सोशल मीडिया पर पेड न्यूज बड़ी चुनौती बनी है।

एक परिचर्चा में विशेषज्ञों ने यहां सोशल मीडिया पर पेड न्यूज को चुनौती बताया और कहा कि चुनाव आयोग की सोशल मीडिया संबंधी आचार संहिता को मजबूत करने की जरूरत है।

सोशल मीडिया पर राजनीतिक प्रचार एवं पेड न्यूज के मुद्दों पर परिचर्चा बृहस्पतिवार को आयेाजित की गई।

जिला चुनाव अधिकारी (पूर्व) और आईएएस अधिकारी के महेश ने राजनीतिक दलों द्वारा चुनावों के लिए ‘‘गुप्त’’ अभियान के जरिये सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रोनिक मीडिया के दुरुपयोग का विषय उठाया।