Breaking News

वायरल हो रहा है छोटे पर्दे की नागिन का रेड कलर की साड़ी में ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, छोटे परदे पर नागिन बनकर खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय अब बॉलीवुड में भी जगह बना रही हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मौनी अक्सर अपनी स्टाइलिश फोटो से धूम मचाती रहती हैं। और अब अपनी रेड साड़ी वाली फोटो शेयर करते हुए अपने फैंस का दिल धड़का रही है। मौनी रॉय रेड साड़ी वाली लेटेस्ट फोटो में किसी से कम नहीं लग रही है। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

मौनी रॉय ने अपनी लेटेस्ट फोटो में रेड कलर की फ्रिल वाली साड़ी पहनी है जिसके बॉर्डर में पतले बॉर्डर में एक तरफ सीक्वेंस और एक तरफ फ्रिल लगी हुई हैं इसके साथ मौनी ने सीक्वेंस लगा हुआ स्लीव्सलेस बैक नॉट वाला ब्लाउज पहना है। मौनी ने कानो में बड़े रेड और सिल्वर इयररिंग पहने, लाइट मेकअप के साथ आईज को हाईलाइट किया हुआ है और पिंक कलर की लिपस्टिक लगाई हुई है। अपने हाई लाइट बालों को खुला छोड़ रखा है।मौनी की ये गॉर्जियस लुक वाली फोटो को लगभग 5 लाख बार देखा जा चुका है। वैसे भी उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब धमाल भी मचाती हैं।

इसके पहले भी मौनी रॉय की रेड बिकनी वाली फोटो भी खूब वाइरल हुई थी क्रिसमस के मौके पर भी मौनी ने रेड बिकीनी में अपनी कुछ सुपर हॉट तस्वीरें शेयर की थीं।वैसे भी मौनी अपने ग्लैमरस लुक्स के लिए काफी फेमस हैं।

मौनी एक ट्रेंड कथक डांसर भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से की थी। साथ ही मौनी रियलिटी शो ‘जरा नच के दिखा’ की विनर भी रह चुकी हैं। मौनी राय उस समय चर्चा में आईं जब उन्होंने ‘देवो के देव- महादेव’ में सती का किरदार निभाया था। बड़े परदे पर की बात करें तो मौनी की पहली फिल्म ‘गोल्ड’ थी जिसमे उन के अपोजिट अक्षय कुमार थे। इसके अलावा वो ‘केजीएफ चैप्टर 1’ और ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा मौनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ कर रही हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म में मौनी निगेटिव किरदार में दिखेंगी। हाल ही में मौनी फिल्म ‘मेड इन चाइना’ में दिखाई दी थी।

आभा यादव