Breaking News

नरेश अग्रवाल ने एक बार फिर बदली पार्टी , भाजपा में हो रहें हैं शामिल

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश अग्रवाल ने एक बार फिर पार्टी बदलने का मन बना लिया है। अबकी बार वह समाजवादी पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हों रहें हैं। यह जानकारी उनके करीबी सूत्रों ने  दी है।

सपा उम्मीदवार प्रवीण निषाद ने गठबंधन को लेकर किया बड़ा एेलान…

 तेजस्वी यादव ने मोदी पर लगाया ये बड़ा आरोप…

भाजपा ने राज्यसभा चुनावों के लिए अपने 18 उम्मीदवारों की घोषणा ,देखें पूरी लिस्ट

कांग्रेस, बसपा आदि पार्टियां बदलने के बाद अब नरेश अग्रवाल ने एक बार फिर पार्टी बदलने का मन बनाते हुये भाजपा मे शामिल होने जा रहें हैं। सूत्रों के अनुसार वह शाम चार बजे दिल्ली मे भाजपा मे शामिल होंगे। नरेश अग्रवाल ने यह निर्णय लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बड़ा झटका दिया है।अग्रवाल को इस बार सपा ने राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया इसी के चलते वह पार्टी से नाराज चल रहे हैं। सपा में वर्चस्व की लड़ाई के दौरान अग्रवाल ने मुलायम की बजाय अखिलेश यादव का साथ दिया था लेकिन जब एक सीट पर राज्यसभा उम्मीदवार के चयन की बात आई तो अखिलेश ने नरेश अग्रवाल की बजाय जया बच्चन को उच्च सदन भेजने का फैसला किया।

कोका कोला का इंडिया के लिए नया प्लान, जानिए अब क्या देगी आपको कंपनी

मैं खुद को बैकवर्ड नहीं मानता था, लेकिन भाजपा ने मुझे बना दिया-अखिलेश यादव

अग्रवाल मूल रूप से कांग्रेस नेता थे लेकिन कल्याण सिंह की सरकार बचाने के लिए उनके नेतृत्व में कांग्रेस का उत्तर प्रदेश में विभाजन हो गया था और लोकतांत्रिक कांग्रेस पार्टी बनाई गई थी। कल्याण सिंह की सरकार के दौरान वह प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी रहे। बाद में वह बसपा के साथ आ गये थे।नरेश अग्रवाल सपा में आने से पहले बहुजन समाज पार्टी में थे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव थे। बसपा ने उन्हें लोकसभा का चुनाव भी लड़वाया था लेकिन वह हार गये थे और फिर सपा में होते हुए अब भाजपा के साथ आ रहे हैं। सपा नेता शिवपाल यादव ने पहले ही भाजपा से नरेश अग्रवाल के रिश्तों की बात कही थी।