Breaking News

यूपी से लगी नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा को किया गया सील

सिद्धार्थनगर,   विश्व में पांव पसार चुके कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से लगती 68 किलोमीटर लंबी नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा को सील कर दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां संयुकत रूप से गश्त कर रही है।

लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों से वसूला गया इतने लाख का जुर्माना

आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा की निगरानी के लिए दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त गश्त कर रही हैं तथा दोनों तरफ से आवाजाही पर पूर्णरूप से रोक लगा दी गई है| अंतर्राष्ट्रीय सीमा को जोड़ने वाले सभी कच्चे-पक्के रास्तों और नदी नालों पर भी सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं|

रूस मे आया भूकंप, जोरदार झटके महसूस किये गये

सूत्रों ने बताया कि सीमा की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और खोजी कुत्तों की मदद भी ली जा रही है| सूत्रों ने बताया कि नेपाल की चीन से लगी अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी सील किए जाने से नेपाल में आवश्यक वस्तुओं का संकट खड़ा हो गया है|