Breaking News

नव नवविवाहित जोड़ों को मिला चेक और गृहस्थी का सामान

लखनऊ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद के साथ चेक और गृहस्थी का सामान भेंट किया गया।

मुलायम सिंह यादव के परिवार मे हुआ बड़ा हादसा, डॉक्टरो की टीम जुटी

योगी सरकार ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर,इनको होगा फायद

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा आज यहां सीतापुर रोड स्थित सौभाग्य लान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बतौर मुख्य अतिथि अपने उद्बोधन में कहा कि वर-वधू के माता-पिता एवं अभिभावक परिवार में अपनी बहू को बेटी की तरह सम्मान दें। कन्या के माता पिता से कहा कि आप कन्या का दान कर रहे हैं, उनके जीवन को सुखी रखना आपका कर्तव्य है, इसके लिए जरूरी है कि मायके का हस्तक्षेप ससुराल में नहीं होना चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने नव दंपत्ति को आशीर्वाद एवं सुखमय दांपत्य जीवन की शुभकामना देते हुए कहा कि पति-पत्नी को एक दूसरे से कुछ भी छुपाना नहीं चाहिए। दोनों पक्ष को एक दूसरे के परिवार वालों का सम्मान करना चाहिए। पत्नी को पति के घर को ही अपना घर समझना चाहिए।

अरे ये क्या हो गया दीपिका पादुकोण को…..

उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर, मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी 

प्रदेश के वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में परिणय सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को सुखमय जीवन की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री समूहिक विवाह योजना के अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा एवं वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने नव नवविवाहित जोड़े को चेक और गृहस्थी का सामान भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। समाज में सर्वधर्म-समभाव तथा समाजिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित है। इस योजना के अन्तर्गत विभिन्न समुदाय एवं धर्मों के रीति-रिवाजों के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाता है।  02 लाख रूपये वार्षिक आय सीमा के अन्तर्गत आने वाले परिवारों को इस योजना के अन्तर्गत आच्छादित किया जाता है। सभी वर्गों के जरूरतमंद निराश्रित परिवारों के कन्याओं के विवाह हेतु सामूहिक आयोजन किया जाता है। योजना के तहत विधवा, परित्यागता, तलाकशुदा महिलाओं के विवाह की भी व्यवस्था है।

देश को सबसे बड़ा फैसला,जाने अयोध्या केस पर ये बड़ी बातें

सबसे बड़ी खबर, विवादित जगह पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत एक जोड़े के विवाह पर सरकार द्वारा कुल 51 हजार रूपये की धनराशि व्यय किये जाने की व्यवस्था है। योजना के तहत दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु कन्या के खाते में 35000 हजार की धनराशि का अनुदान एवं विवाह संस्कार के लिए आवश्यक, सामग्री यथा कपड़े, बिछिया, पायल, बर्तन आदि पर 10 हजार रूपये की धनराशि से क्रय करते हुए प्रदान किया जाता है तथा प्रत्येक जोड़े के विवाह आयोजन पर 06 हजार की धनराशि व्यय किये जाने की व्यवस्था है।  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लखनऊ की महापौर श्रीमती संगीता भाटिया, क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, जिलाधिकारी एवं सीडीओ लखनऊ तथा उपनिदेशक समाज कल्याण व अन्य लोग उपस्थित थे।