Breaking News

चारा घोटाले में फंसे मुख्य सचिव की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी को लेकर नितीश सरकार कटघरे मे

पटना , बिहार के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह के खिलाफ चारा घोटाले के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के आधार पर उनकी बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज विधानसभा में विपक्ष के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया।

 सोनिया गांधी की डिनर पार्टी में दिखी विपक्षी दलों की एकजुटता

सपा-बसपा गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव का अहम बयान..?

 विधानसभा में कार्यवाही शुरू होते ही मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल  के सदस्य मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। राजद के सदस्य अपनी सीट से ही श्मुख्य सचिव को गिरफ्तार करो और श्भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देना बंद करो के नारे लगा रहे थे। राजद सदस्यों के समर्थन में कांग्रेस के भी सदस्य अपनी सीट के पास खड़े थे।

सुप्रिया जाटव ने कराटे चैम्पियनशिप में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

मुलायम सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान, कहा नरेश अग्रवाल से होगा ये फायदा…

नरेश अग्रवाल को लेकर अखिलेश यादव ने की तीखी टिप्पणी

 सभाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सदस्यों से शांत रहने और प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया, लेकिन हंगामा कर रहे सदस्यों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। हंगामे के बीच ही राजद के भाई वीरेन्द्र ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अक्सर भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की बात करते रहते हैं लेकिन जब मुख्य सचिव पर चारा घोटाले के मामले में अदालत के आदेश से मुकदमा दर्ज हुआ है तब उनके दावे कहां चले गये हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर सरकार का दावा खोखला है और सच्चाई है कि सरकार भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दे रही है।

 तीन यादव नेताओं को राज्यसभा का मिला टिकट, यादव महासभा ने दिया धन्यवाद

यूपी में राज्यसभा चुनाव हुआ रोचक, दस सीटों पर तेरह उम्मीदवार

भाजपा में शामिल होकर नरेश अग्रवाल ने पूरी की राजनीतिक चारधाम यात्रा

 शोरगुल के बीच ही राजद के एक सदस्य ने कहा कि अंजनी कुमार  सिंह उच्च अधिकारी हैं इसलिए सरकार उन्हें बचा रही है। इसपर सभाध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी चाहे जितने भी ऊंचे पद पर क्यों न हो वह महत्वपूर्ण नहीं है। सदन में सदस्य सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए, सदस्यों के सवालों पर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने सदस्यों से फिर से आग्रह किया कि वे सदन की कार्यवाही को चलने दें। सभाध्यक्ष के इस बार के आग्रह को सदस्य मान गये और शांत होकर अपनी सीट पर बैठ गये। हालांकि हंगामे के कारण सभा की कार्यवाही करीब आठ मिनट तक नहीं चली।

 राहुल गांधी का बैंक घोटाले पर बड़ा खुलासा, जानिये क्यों चुप हैं अरुण जेटली ?

प्रो. रामगोपाल यादव को लगा बड़ा झटका, नामांकन के दिन ही अमोल यादव ने पलट दी बाजी

भाजपा सांसद का बेतुका बयान- किसान आंदोलन शहरी माओवादियों द्वारा प्रेरित

अखिलेश यादव से मिला बीएड के संघर्षशील अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल, जानिये क्या हुआ..?

 जानिये, दारू मे भी राम देखने वाले नरेश अग्रवाल की राम कथा

 शिवपाल सिंह की भविष्यवाणी हुयी सच, पहले ही किया था सावधान, जानिये क्या कहा था ?

नरेश अग्रवाल ने एक बार फिर बदली पार्टी , भाजपा में हो रहें हैं शामिल