Breaking News

विश्व के 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की सूची में मात्र एक भारतीय खिलाड़ी

नयी दिल्ली, मशहूर मैगज़ीन फोर्ब्स की वर्ष 2020 की 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की सूची में एकमात्र भारतीय का नाम है।

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली मशहूर मैगज़ीन फोर्ब्स की वर्ष 2020 की 100 सबसे अमीर खिलाड़ियों की सूची में एकमात्र भारतीय है जबकि नंबर एक स्थान पर टेनिस लीजेंड स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर हैं।

फोर्ब्स की शुक्रवार को जारी वार्षिक सूची के अनुसार विराट 2.6 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ 66वें पायदान पर है। वह वर्ष 2019 में वह 100वें स्थान पर थे। विराट पिछले साल भी इस सूची में एकमात्र भारतीय थे।

विराट की कमाई का बड़ा हिस्सा विज्ञापनों और करार से आता है जिससे उनकी कमाई 2.4 करोड़ डॉलर है जबकि 20 लाख डॉलर उन्हें वेतन और पुरस्कार राशि से मिले हैं। वह 100 खिलाड़ियों की इस लिस्ट में एकमात्र क्रिकेटर हैं।

भारतीय कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज ने पिछले साल के मुकाबले 34 स्थान की छलांग लगाई है। विराट 2018 में इस सूची में 83वें स्थान पर थे।

20 ग्रैंड स्लेम खिताबों के विजेता फेडरर 10.63 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में शीर्ष स्थान पर हैं। यह पहली बार है जब फेडरर फोर्ब्स की वार्षिक सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंचे हैं। इससे पहले फेडरर वर्ष 2013 में फोर्ब्स की सूची में दूसरे सबसे अमीर खिलाड़ी थे।

फेडरर के बाद फुटबाल लीजेंड पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनल मैसी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं जिनकी कमाई क्रमश: 10.5 करोड़ और 10.4 करोड़ डॉलर है। मैसी पिछले साल शीर्ष स्थान पर थे।

विराट इससे पहले वर्ष 2019 में 2.5 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ सूची में 100वें स्थान पर थे जबकि वर्ष 2018 में वह 83वें स्थान पर थे और उनकी कमाई उस वर्ष करीब 2.4 करोड़ डॉलर थी।

फेडरर पिछले वर्ष शीर्ष पर रहे अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर मैसी को पछाड़ कर पहले स्थान पर आ गए हैं। हालांकि दोनों की कमाई में बहुत अधिक अंतर नहीं हैं।

फोर्ब्स की शीर्ष कमाई वाले दस खिलाड़ियों की सूची में ब्राज़ील के नेमार (फुटबॉल), लेब्रोन जेम्स, स्टीफन करी और केविन डूरंट (बास्केटबॉल), टाइगर वुड्स (गोल्फ), कर्क कजन्स (अमेरिकी फुटबॉल) और कार्सन वेन्ट्ज़ (अमेरिकी फुटबॉल) शामिल हैं।

जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका 3.74 करोड़ डॉलर की कमाई के साथ सूची में 29 वें स्थान पर हैं और विश्व की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला एथलीट हैं। ओसाका ने अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ( 3.6 करोड़ डॉलर) को पीछे छोड़ दिया हैं। ओसाका और विलियम्स सूची में एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं।

शीर्ष 100 अमीर खिलाड़ियों की सूची में से 35 खिलाड़ी बास्केटबॉल से जुड़े हुए हैं जबकि 31 खिलाड़ी अमेरिकी फुटबॉल से जुड़े हुए हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण हालांकि खिलाड़ियों की कमाई पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है जिसके वजह से पूरे विश्व में खेल की गतिविधियां ठप्प पड़ी हुयी हैं।