Breaking News

पद्मश्री सम्मानित निर्मल सिंह , कोरोना वायरस से संक्रमित

नई दिल्ली,  पद्मश्री और स्वर्ण मंदिर के पूर्व ‘हजूरी रागी’ निर्मल सिंह के बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने  यह जानकारी दी।

सिविल सर्जन प्रभदीप कौर जोहल ने कहा कि 62 वर्षीय ‘गुरबानी’ वाचक की जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

फुटबाल क्लब के पूर्व अध्यक्ष पापे डियोफ का कोरोना वायरस संक्रमण के कारण निधन

उन्होंने कहा कि हाल ही में विदेश से लौटे सिंह को 30 मार्च को सांस फूलने और चक्कर आने की शिकायत के बाद गुरु नानक देव अस्पताल

में भर्ती कराया गया था।

इस बीच, पुलिस ने संक्रमण के फैलने से रोकने के लिए सिंह के आवास के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया है।

उन्हें 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

कोरोना महामारी स्वास्थ्य संकट से कहीं आगे की चीज- संयुक्त राष्ट्र संघ