Breaking News

जानिये कहां है सबसे सस्ता पेट्रोल, यहां मिलता है 2 रुपये लीटर

नई दिल्ली, देश में पेट्रोल आज एक अहम मुद्दा बन गया है। भारत मे पेट्रोल ही कीमतों ने आम आदमी को परेशान कर दिया है। लेकिन कुछ देश एेसे हैं, जहां आज भी पेट्रोल 2 रूपये लीटर बिक रहा है। आईये देखिये दुनिया मे कहां-कहां है सबसे सस्ता पेट्रोल का दाम-

दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल वेनेजुएला में मिलता है। ग्लोबल पेट्रोल प्राइस की एक साइट के मुताबिक वेनेजुएला में मई 2018 में पेट्रोल की कीमतें करीब 68 पैसे के बराबर हैं। और 1 अक्टूबर 2018  को पेट्रोल की कीमत यहां दो रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। एक समय था जब यह देश भी अमेरिका की तरह ही अमीर हुआ करता था। लेकिनआज वेनेजुएला में महंगाई का आलम यह है कि कई लोग एक वक्त का खाना खाकर सोने के लिए मजबूर हैं।  लोग भीख मांगकर अपना गुजारा कर रहे हैं।

पूरी दुनिया में कच्चे तेल की सप्लाई लगभग सउदी अरब से की जाती है।यहां तेल के भंडार भरे हुए हैं।यह देश दुनियां के अमीर देशों में से एक है। यहां पेट्रोल की कीमत 0.47 सउदी रियाल है। भारतीय रुपए में बात करें तो यहां 1 लीटर पेट्रोल की कुल कीमत 8.16 रुपए है।

लीबिया मे पेट्रोल की कीमतें अमेरिकी डॉलर के हिसाब से तय होती हैं। फिलहाल, लीबिया में पेट्रोल की कीमत 0.14 प्रति लीटर है। भारतीय रुपए में  एक लीटर पेट्रोल की कुल कीमत 9 रुपए 11 पैसे बनती है।

मिस्र में पेट्रोल की कीमतें 3.6 इजिप्शियन पॉउंड चल रही है। अगर भारतीय रुपए में बात करें तो  मिस्र में पेट्रोल की कीमत 13.52 रुपए प्रति लीटर हुई।

अफ्रीकी देश अल्जीरिया यूरोपीय देशों की जल सीमा से सटा हुआ है।अल्जीरिया में पेट्रोल की कीमत 40.30 अल्जीरियन दिनार हैं।  भारतीय रुपए में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 23 रुपए बनती है।