Breaking News

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी यूथ विंग की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, हो सकती है बड़ी घोषणा

लखनऊ, वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के यूथ विंग की आज लखनऊ मे प्रेस कॉन्फ्रेंस है। सूत्रों के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस मे बड़ी घोषणा हो सकती है। यह जानकारी प्रसपा, युवजन सभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशुतोष यादव ने दी।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजनसभा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन आज 12 नवंबर 2018, दिन सोमवार को  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी  के 6, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ स्थित कार्यालय के सभागार मे दोपहर  1 बजे किया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी युवजनसभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव संबोधित करेंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस मे  बड़ी घोषणा हो सकती है। शिवपाल सिंह यादव के निर्देशानुसार, पार्टी के युवा चेहरों को प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके अलावा भाजपा, कांग्रेस, सपा व बसपा छोड़कर आये कई युवा नेताओं के  प्रसपा, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव की उपस्थिति मे पार्टी मे शामिल होने की भी संभावना है।