Breaking News

राहुल गांधी के खिलाफ सम्मन जारी, दर्ज मुकदमे में लगे ये आरोप

नई दिल्ली, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ  अदालत ने मानहानि के एक मामले में  सम्मन जारी किया। दर्ज मुकदमे में राहुल गांधी पर सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा की छवि धूमिल करने का आरोप है।

 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची के सिविल कोर्ट स्थित अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने मानहानि के एक मामले में सम्मन जारी किया।आरोप के अनुसार, राहुल गांधी द्वारा 18 मार्च 2018 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ दिये गये बयान को उनकी मानहानि बताया गया। दर्ज मुकदमे में कहा गया कि राहुल गांधी के बयान से देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा की छवि धूमिल हुई है।

अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अजय कुमार गुड़िया की अदालत ने भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य नवीन झा की ओर से दर्ज कराये गये मानहानि के मुकदमे की सुनवाई करने के बाद श्री गांधी के खिलाफ सम्मन जारी करने का आदेश दिया।