Breaking News

बड़े अंतरराष्ट्रीय खेलों से रूस को चार साल के लिये किया गया प्रतिबंधित

मॉस्को, वैश्विक खेलों से रूस को चार साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया है। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने  फैसला किया है कि रूस अगले चार वर्षाें तक किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेज़बानी करने या उसकी मेज़बानी प्रक्रिया में हिस्सा लेने से प्रतिबंधित रहेगा।

इन सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,बढ़ेगा वेतन….

आमिर खान की बेटी का लेटेस्ट हॉट फोटो शूट का अनोखा अंदाज 

रूस की डोपिंग रोधी एजेंसी (रूसादा) की उपाध्यक्ष मार्गरिटा पखनोत्सका ने रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक को बताया कि रूस पर अगले चार वर्षाें तक किसी भी अंतरराष्ट्रीय खेल टूर्नामेंट की मेज़बानी करना संभव नहीं होगा।

जिसमें अगले साल जापान की राजधानी में होने वाले टोक्यो ओलम्पिक-2020 और कतर में होने वाला FIFA World Cup-2022 शामिल हैं। इस फैसले के बाद से रूस का झंडा और राष्ट्रगान किसी भी बड़े खेल आयोजनों में नहीं होगा। हालांकि जो खिलाड़ी यह साबित करने में सफल रहेंगे कि वह डोपिंग में शामिल नहीं हैं वे तटस्थ झंडे तले खेलों में हिस्सा ले सकेंगे।

सपना चौधरी ने घूंघट की आड़ में लगाएं जबरदस्त ठुमके

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर हुए लापता,लगे पोस्टर……

यह फैसला रूस की डोपिंग रोधी एजेंसी (RUSADA) की प्रयोगशालाओं द्वारा इसी साल जनवरी में दिए गए डाटा को अयोग्य करार दिए जाने के बाद लिया गया है। रुसाडा के पास अब इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 21 दिनों का समय है और अगर वह अपील करते हैं तो इस अपील को खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में भेजा जाएगा। रूस पर 2015 से ही एक राष्ट्र के तौर पर खेलने पर प्रतिबंध है।