Breaking News

समाजवादी पार्टी का बीजेपी पर बड़ा हमला, कहा- देश मे किसानों का कर्ज और कारपोरेट की लूट बढ़ी

हरिद्वार, समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर बड़ा हमला किया है। सपा ने कहा है कि देश मे किसानों का कर्ज और कारपोरेट की लूट बढ़ गई है।समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी राजेन्द्र चौधरी ने हरिद्वार में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से जनता में निराशा का माहौल है।

यूपी की कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव ने उठाया सवाल

बीजेपी के सांसद ने BJP के ही उम्मीदवारों के हारने का किया एेलान,मचा हड़कंप

राजेन्द्र चौधरी ने  कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से जनता में निराशा का माहौल है।पांच बजट के कार्यकाल में जनहित का कोई काम नही हुआ,किसानों का कर्ज बढ़ा है,अन्नदाता आत्महत्या करने को विवश है,कारपोरेट लूट खुलेआम हो रही है,रोजगार के अवसर कम किये जा रहे हैं,जीएसटी और नोटबन्दी से अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है,छोटे उद्योग बंद हो रहे हैं,सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

लोकसभा चुनाव से पहले बसपा ने किया बड़ा फेरबदल…..

आज अगर ये काम… हो जाए तो बीजेपी का हो जाएगा सफाया-शिवपाल सिंह यादव

राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में असहमति का कोई सम्मान नही रह गया है। समाज में दूरी और नफरत फैलाना भाजपा का घोषित एजेंडा है। जनता डरी और सहमी हुई है। आर एस एस जनता के द्वारा निर्वाचित सरकार से मनमानी कर रही है ।यह रवैया संविधान विरोधी है। प्रधानमंत्री जी जनता के मुद्दे सुलझाने की जगह उलझा रहे हैं।किसानों की समस्या दूर करने में सरकार की कोई रुचि नही है। चार वर्षों का कार्यकाल सिर्फ हवा-हवाई साबित हुआ।

मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव की चिंता देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की रहती है। अखिलेश यादव हमेशा समाज के वंचित तबके,छात्रों-नौजवानों,किसानों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ते रहते हैं।इसीलिए जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।भाजपा सरकारों के पंद्रह वर्षो के कार्यकाल में कोई भी ऐसा विकास कार्य नही हुआ जिसका उदाहरण दिया जा सके। गुजरात में बीस वर्षों के भाजपा शासन में एक एक्सप्रेस-वे का निर्माण तक नही हो सका जबकि उत्तर प्रदेश में  अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में बाईस महीने में ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो गया और उस पर आवागमन भी होने लगा।

संपादक की हत्या के अगले दिन अखबार निकालने का साहस दिखाने पर प्रेस परिषद ने कहा…?

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस वरिष्ठ नेता ने छोड़ा पार्टी का साथ…..

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में पलायन,कुटीर उद्योगों का संकट,खनन और शराब की समस्या को दूर करने की जिम्मेदारी जनता ने भाजपा को दिया था,लेकिन बीजेपी ने जनता के साथ धोखा किया है।पन्द्रह महीने के कार्यकाल में पलायन बढ़ा है,कुटीर उद्योग चौपट हो रहे हैं,रोजगार नही है,शराब और खनन माफिया की अराजकता चरम पर है।भाजपा शासन में धार्मिक स्थल भी शराब से अछूते नही रह गए।उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश के रूप में जाना जाता था लेकिन भाजपा की बिजली कटौती की नीति से प्रदेश बदहाल हो रहा है।  चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के पांच वर्षों की समाजवादी सरकार में विद्युत उत्पादन को दुगुना करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में 20 से 22 घण्टे आपूर्ति की व्यवस्था की गई थी।

महंगाई को लेकर सपा महिला कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, योगी सरकार ने दिया ये जवाब….

राजनीति के साथ अखिलेश यादव की बिजनेस मे बड़ी पार्टनरशिप, जानिये कौन है पार्टनर

सपा नेत्री की ये किताब को मिला अखिलेश यादव का आर्शीवाद,मचाएंगी चुनाव में धूम

मायावती ने कई नेताओं को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता

रजत शर्मा को मिली चुनाव में बड़ी जीत, बने अध्यक्ष….

कांग्रेस के कई विधायक हुए निलंबित,जानिए क्यों….

अखिलेश यादव ने उठाया यह कदम, हर कोई कर रहा तारीफ…..

आजम खां ने अखिलेश यादव को दिया ये बड़ा ऑफर…..

बसपा के इस वरिष्ठ नेता को पार्टी से किया निष्कासित

अजब-गजब : मुलायम सिंह यादव का भाषण बना , योगी सरकार का शासनादेश

मायावती का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, काले धन को लेकर कही ये बड़ी बात

डिंपल यादव के फैंस ने इस खास अंदाज में दी अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई….

शिवपाल यादव ने बताया BJP को रोकने का फॉर्मूला…

शिवपाल यादव ने मुलायम सिंह के लिए कही ये बड़ी बात…

महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिये एक और आफत, आज से महंगा हुआ रसोई गैस सिलिंडर

अब ट्रेनों को लेकर चलेगी गोरखपुर की जागृति

एक और दलित की पीट-पीटकर हत्या

कल मनाएंगे अखिलेश यादव अपना जन्मदिन,जानिए क्या है कार्यक्रम….

IAS ने किया ‘लुंगी डांस’,देखे वीडियो…..

शिवपाल सिंह के बेटे ने अखिलेश यादव को लेकर दिया चौकाने वाला बयान….

अन्य पिछड़ा वर्ग को 28 साल बाद भी संवैधानिक दर्जा नहीं-रामदास अठावले

खोये बच्चों का पता लगाने वाला मोबाइल ऐप हुआ लांच